रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी को अब बड़ी राहत मिली है| रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से बड़ी छूट मिली है| दरअसल, सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 6.52 रुपए तथा बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 133 रुपए सस्ता हुआ है| ये नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई हैं|
रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की ओर से कहा जा रहा है कि दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 507.42 रुपए से कम होकर 500.90 रुपए तक पहुंच गई है| गौरतलब है कि पिछले छह महीने से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है| इसके पहले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 14.13 रुपए बढ़ी थी|
कीमतों में कमी के बाद इंडियन ऑइल की ओर से कहा गया, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपए की मजबूती से बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 133 रुपए कम किए गए हैं| दिल्ली में अब इसकी (14.2 किलो) कीमत 809.50 रुपए प्रति सिलेंडर होगी|”
कैसे होती है कीमत तय
एलपीजी की कीमतें औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुसार तय की जाती है| इसी के आधार पर हर महीने सब्सिडी की राशि में बदलाव आता है| जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं, तब सरकार सब्सिडी की राशि बढ़ा देती है वहीं जब सब्सिडी की कीमतें कम होती तब सब्सिडी की राशि में कमी की जाती है|
आम नागरिक परेशान, रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी
कौशांबी: ऐसा कुआं जहां से निकल रहे हैं LPG सिलेंडर
रसोई गैस और पेट्रोल की ऊंची उड़ान

1 Comment
Pingback: New Year Will Get Relief Or Increase Oil Price? : तेल की कीमत