देश में बेलगाम हो चुकी पेट्रोल (Petrol price today) और डीजल (Diesel price today की कीमते लगातार 20 वें दिन भी बढ़ी. दिल्ली में दोनों इधनों की कीमत 80 रुपये के पार हो गई है और यही हाल देश के अन्य हिस्सों का भी है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कल कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil price) में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. लगातार 20वां दिन है, जबकि डीजल-पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई. आज डीजल 17 पैसे और पेट्रोल 21 पैसे महंगा हुआ. इस तरह पिछले 20 दिनों में डीजल की कीमत में 10.79 रुपये प्रति लीटर जबकि पेट्रोल भी 8.87 रुपये का इजाफा हुआ है.
टेस्ट में नाकामयाब हुई रामदेव की कोरोनिल, परिक्षण कर रहे NIMS का बड़ा बयान
सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने कीमतों में बढ़ोतरी जारी रखते हुए डीजल की कीमत 80.02 रुपये कर दी . इसी के साथ देश में पहली बार पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है.
दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR से बवाल, यह था उनका गुनाह
देश के मुख्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव –
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.13 | 80.19 |
मुंबई | 86.91 | 78.51 |
चेन्नै | 80.37 | 77.44 |
कोलकाता | 81.82 | 75.34 |
नोएडा | 80.85 | 72.29 |
रांची | 80.07 | 76.20 |
बेंगलुरु | 82.74 | 76.25 |
पटना | 83.08 | 77.14 |
चंडीगढ़ | 77.12 | 71.68 |
लखनऊ | 80.75 | 72.18 |
पिछले 20 दिनों में से अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में कमी आई बावजूद इसके भारत में पिछले 20 दिनों में डीजल की कीमत में 10.79 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल का दाम भी 8.87 रुपये प्रति लीटर बढे.
बहिष्कार: 3000 होटलों के दरवाजे चीनी नागरिकों के लिए बंद

Comment