उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को आज कौन नहीं जानता? उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग(Kim Jong-un ) उन की आग उगलती बंदूक और उसका शिकार बने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump)। यह वही किम जोंग हैं, जिनके सामने अमरीका जैसा महाशक्तिशाली देश भी शक्तिहीन नज़र आता है। इसका एक दृश्य दक्षिण कोरिया में आयोजित एक आर्ट शो में देखने को मिला। इस शो में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के हाथ में एक बंदूक है और उनके सामने जमीन पर ढेर पड़े हैं( Kim Jong-un Killed US President Donald Trump) सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। किम के पीछे एक स्लोगन लिखा हुआ है, जिस पर लिखा है “द शो मस्ट गो ऑन।”
इस शो में किम और ट्रंप के रूप में दिख रहे दो शख्स महज़ पुतले हैं। इस शो के जरिये कोरियाई प्रायद्वीप की राजनीति को दर्शाया गया है। इस शो को कई लोगों ने पसंद किया है, वहीं कुछ लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की। इस शो का आयोजन दक्षिण कोरिया के लिम यंग-सुन ने किया। सिंगापुर वार्ता के पहले, दोनों ही नेता एक दूसरे को हमेशा युद्ध की धमकी देते रहते थे। सिर्फ युद्ध ही नहीं, यह दोनों नेता निजी हमले में भी पीछे नहीं रहते थे।
दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो चुके अमरीका ने परमाणु हथियारों को लेकर, कई बार उत्तर कोरिया को चेतावनी दी और प्रतिबन्ध लगाए। प्रतिबंधों के बावजूद किम ने परीक्षण बंद नहीं किए। आखिरकार अमरीका को दक्षिण कोरिया से बात करनी ही पड़ी। ट्रंप और किम के बीच हुई इस वार्ता पर पूरी दुनिया की नज़र थी। इस वार्ता के बाद दोनों ही देशों के बीच संबंध भी सुधरे। दोनों देशों की वार्ता से पहले की खींचतान और दुश्मनी को इस शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस शो में दोनों को दोस्त दिखाया गया है लेकिन पैसों के लिए हुए विवाद के कारण, किम ट्रंप को गोली मार देते हैं।
पाक और चीन ने बनाया सीक्रेट प्लान
राष्ट्रपति करने जा रहे दूसरी शादी
अमरीका रक्षामंत्री जिम मैटिस का इस्तीफा
