विजय माल्या के भारत लौटने के संकेत – लगभग 9,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर देश से भागने वाले आरोपी विजय माल्या के भारत लौटने के संकेत मिल रहे हैं| आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि माल्या ने भारत आने का मन बना लिया है और अब वह कानून का सामना करने के लिए तैयार है| अभी लंदन की अदालत में भारत सरकार की ओर से माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है|
संपत्तियों को तत्काल कुर्क करने की भी अपील
यह भी कहा जा रहा है कि विजय माल्या ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत उसके खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती देने का भी संकेत दिया है| मुंबई में एक विशेष मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) अदालत ने पिछले महीने समन जारी कर माल्या को उसके समक्ष 27 अगस्त को पेश होने को कहा है| साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने माल्या की करीब लगभग 12,500 करोड़ रुपए की संपत्तियों को तत्काल कुर्क करने की भी अपील की है| विजय माल्या के भारत लौटने के संकेत मिलते ही सरकार कार्रवाई की तैयारी में लग गई है|
यह भी कहा जा रहा है कि यदि विजय माल्या 27 अगस्त को कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होता है या अदालती समन पर जवाब नहीं देता है तो उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा सकता है| इसके अलावा उससे जुड़ी संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं| गौरतलब है कि अध्यादेश के तहत भारत सरकार देश और विदेशों में माल्या से जुड़ी सभी संपत्तियों को तत्काल जब्त कर सकती है|
वहीं जांच एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों ने सरकार के उक्त कदम के बारे में ब्यौरा देने से इनकार कर दिया है| ईडी ने नौ हजार करोड़ रुपए की कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में शराब कारोबारी के खिलाफ मुंबई स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में याचिका दायर करके भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है|
भाजपा नेता ने कहा, ‘माल्या की तरह बनें स्मार्ट’
विदेश में भी जब्त होगी माल्या की संपत्ति
भारत के भगोड़े विजय माल्या पर फिल्म
