भारत में भगवान के बाद लोग बाबाओं की ही भक्ति में मग्न रहते हैं| देश में कई बाबा ऐसे हैं, जो भक्तों की भक्ति का गलत फायदा उठाते हैं| हाल ही में देश के प्रसिद्ध बाबा आसाराम को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने के बाद जोधपुर कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है| आज हम आपको ऐसे ही कुछ बाबाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खूब प्रेमलीलाएं रचाई हैं|
गुरमीत राम रहीम
इस सूची में पहले स्थान पर गुरमीत राम रहीम का नाम होना लाजिमी है| उन्हें दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिछले वर्ष ही 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी| साध्वियों ने राम रहीम के खिलाफ वर्ष 2009-10 में केस दर्ज करवाया था| इसी के साथ राम रहीम पर अन्य महिलाओं ने भी दुष्कर्म के आरोप लगाए थे|
स्वामी प्रेमानंद
देश में स्वामी प्रेमानंद के भक्तों की भी कमी नहीं है| उनका चेहरा सत्य साईं बाबा से काफी मिलता-जुलता था| प्रेमानंद पर 13 लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप लगा था और इस मामले में वह दोषी पाया गया|
स्वामी भीमानंद
इन्हें महाराज चित्रकूट वाले के नाम से भी जाना जाता था| वह खुद को एक इच्छाधारी संत बताता था| फाइव स्टार होटल में गार्ड की नौकरी करने के बाद वह संत बन गया| उस पर सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप लगाए थे कि वे लड़कियों को प्रवचन देने के बहाने सेक्स रैकेट के दलदल में धकेलता था|
