बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां देश की राजनीति में दिलचस्पी दिखा रहीं हैं और इससे जुड़ रहीं हैं| अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol), अभिनेत्री हेमा मालनी (Hema Malini) और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अब राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं| वहीं अब सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा (Bodyguard Shera) भी राजनीति के दंगल में उतर गए हैं| उन्होंने शिवसेना का हाथ थाम लिया है| शुक्रवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा (Shera Joins Shiv Sena) शिवसेना में शामिल हुए|
Salman Khan’s Radhe Movie First Look: धमाकेदार एक्शन के साथ आ गए राधे भईया…
शिवसेना ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी कि शेरा (Shera Joins Shiv Sena) शिवसेना में शामिल हो गए हैं| इसके साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिसमें शेरा के कंधे पर भगवा गमछा डाले नजर रहे हैं| साथ ही उनके हाथों में तलवार भी है| बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है|
Drive Movie Trailer : सुशांत पर चढ़ा रफ़्तार का जुनून…
अभिनेते सलमान खान जी यांचे निष्ठावंत व विश्वासू गुरमीत सिंग उर्फ शेरा जी यांनी आज मातोश्री निवासस्थानी येथे शिवसेना पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धव साहेब ठाकरे आणि युवासेनाप्रमुख @AUThackeray यांच्या उपस्थितीत शिवसेनेत जाहीर प्रवेश केला. pic.twitter.com/UQ2YN4CAnp
— ShivSena – शिवसेना (@ShivSena) October 18, 2019
शेरा (Shera) को पिछले करीब 22 वर्षों से सलमान खान का सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड माना जाता है| उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है| सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा, सलमान खान (Salman Khan) के परिवार की तरह हैं| वह खुद भी सलमान (Salman Khan) की सुरक्षा अपने भाई की तरह करते हैं| महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे| इसी दिन हरियाणा के भी 90 सीटों के लिए विधानसभा का चुनाव होना है| इसके तीन दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे|
.@beingsalmankhan all set to return on Eid next year with #Radhe. pic.twitter.com/C4BiJaj8G0
— Filmfare (@filmfare) October 18, 2019
वहीं सलमान खान की बात की जाये तो उनकी फिल्म ‘दबंग 3’ इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होने वाली है| इसी के साथ उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे’ का भी पहला लुक जारी कर दिया है| उनकी यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है|
Don’t Be Shy Song : गंजे लुक में छाए आयुष्मान, देखें गाना
-Hriday Kumar
