केरल के सबरीमाला मंदिर का विवाद अभी भी नहीं थमा है| जो महिलाएं मंदिर में जाकर भगवान अयप्पा के दर्शन कर लौटी हैं, उनका समाज के लोग विरोध कर रहे हैं| अब इस मामले पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विवादित बयान (Mohan Bhagwat Controversial Statement On Sabarimala Temple) दिया है| उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से सवाल किया है|
वीएचपी की ओर से आयोजित धर्म संसद में पहुंचे मोहन भागवत ने कहा कि (Mohan Bhagwat Controversial Statement On Sabarimala ) सबरीमाला मंदिर सार्वजनिक सम्पत्ति नहीं है| उन्होंने कहा, “सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मसला करोड़ों हिन्दू की भावनाओं से जुड़ा है| हम न्यायालय का आदर करते हैं| सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सबरीमाला में महिलाओं का प्रवेश होना चाहिए| यह न्याय सरासर अत्याचार है| इस न्याय से केरल का हिन्दू समाज आहत है| लोगों को शायद ये गलत समझ है कि अय्यप्पा की पूजा केवल केरल के लोग करते हैं| लेकिन मैं कहता हूं कि ये सम्पूर्ण देश के हिन्दू समाज के लोग पूजा करते हैं|”
Mohan Bhagwat, RSS on #Sabarimala at VHP's Dharma Sansad in Prayagraj: Uski apni parampara rehti hai, lekin desh bhar ke croron Hinduon ki bhawanao ka samman isse aahaat hoga, yeh vichar court ne kiya nahi. pic.twitter.com/AM0Sl0B6CP
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2019
उन्होंने आगे कहा, “टेलीविज़न कैमरा के सामने भारत तेरे टुकड़े होंगे बोलने वाले लोग आज इसके पीछे हैं| स्वतन्त्र भारत में जिन लोगों को हिन्दूवादी कहा जाता है, वह सत्ता में आये तो इन लोगों को दिक्कत हुई| हमारी कुछ कमियां हैं, जिसकी वजह से ऐसे षडयंत्र चल रहे हैं| 700 साल अधीन रहने के बाद भी आज भी हमारा देश भारत है कुम्भ मेला को देख लीजिए|
सबरीमाला के अंदर में 4 मंदिर हैं| एक मंदिर को छोड़कर सबका सब जगह प्रवेश है| कोर्ट ने आनन-फानन में निर्णय दिया है| कोर्ट ने तो भगवन के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया था| सबरीमाला एक पब्लिक प्लेस नहीं है| वह तो एक संप्रदाय का स्थल है| कोर्ट ने विचार नहीं किया की उनके फैसले से करोड़ों लोगों की आस्थाओं को ठेस पहुंचेगी|”
आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा, “हिन्दू समाज को ठेस पहुंचने की नई-नई योजनाएं बन रही हैं| भगवान अय्यप्पा को मानने वाले केवल केरल नहीं पूरी दुनिया में हैं| अय्यप्पा का संकट सम्पूर्ण हिन्दू समाज पर संकट है|” – रंजीता
Controversial Statement : भाजपा नेत्री ने दिया विवादित बयान
2018 में देश के नेताओं के 10 विवादित बयान…
जैन मुनि तरुणसागर का निधन, जानिए उनके विवादित बयान
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
