पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों का चूना लगाकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी की अब खैर नहीं है| अब यह तय हो गया है कि बहुत जल्द नीरव की गिरफ्तारी होगी| दरअसल, इंटरपोल ने नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है| कुछ समय पहले ही भारत सरकार ने इंटरपोल से मदद मांगते हुए मोदी के खिलाफ नोटिस जारी करने को कहा था, जिसे अब उसने मान लिया है|
13 हजार करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव का फरवरी में पासपोर्ट रद्द हो गया है| इसके बाद भी वह एक देश से दूसरे देश आसानी से जा रहा है| इस बात पर सवाल उठाते हुए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह बैठक की थी|
सूत्रों के अनुसार, कई देशों में सिर्फ पासपोर्ट रद्द होने पर गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है, लेकिन इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तारी करनी पड़ेगी क्योंकि इंटरपोल द्वारा जारी किया गया रेड कॉर्नर नोटिस किसी भी अपराधी को पकड़ने के लिए दुनियाभर में मान्य है|

Comment
1 Comment
Pingback: अब नीरव मोदी की बहन पर इंटरपोल की नज़र - Talentedindia