हिन्दू धर्म में दहशरे (Dussehra) के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा को शुभ माना जाता है। ऐसे ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने भी दशहरे पर पूजा की, लेकिन उनकी पूजा के बाद हंगामा मच गया है। दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जब पहले रफ़ाल लड़ाकू विमान की डिलीवरी लेने फ़्रांस गए तो सबसे पहले उन्होंने लड़ाकू विमान का पूजन किया (Rafale Memes)। इसके बाद उन्होने उस पर ॐ बनाया, नारियल चढ़ाया और पहियों के नीचे नींबू भी रखे।
दशहरे पर भगवान के नाम पर खूनी खेल, देखें Vedio
विजयादशमी ने अवसर पर आज फ़्रांस में किया राफ़ेल का शस्त्र पूजन।दशमी के अवसर पर शस्त्रों का पूजन भारत की प्राचीन परम्परा रही है। pic.twitter.com/f4TuEKkpwC
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 8, 2019
फ्रांस में रफाल (Rafale Memes) की पूजा के बाद रक्षामंत्री ने ट्वीट किया कि दशमी के अवसर पर शस्त्रों का पूजन करना भारत की प्राचीन परंपरा रही है। इसके बाद राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी नेता पंकज सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए रफ़ाल पर ‘शस्त्र पूजन’ करने को हर भारतीय के लिए ख़ुशी और गर्व की बात बताई, लेकिन अब इसी पर हंगामा हो रहा है।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर कसा तंज
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रफाल विमान रिसीव करने पर ही सवाल कर दिया, उन्होंने कहा कि आखिर इसे रक्षा मंत्री ने क्यों रिसीव किया, ये काम वायुसेना ही कर सकती थी। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक नया लड़ाकू विमान ही है जो हमें मिल रहा है। दशहरा एक त्योहार है, जिसे हम सभी मनाते हैं, लेकिन आप इसे आने वाले एयरक्राफ्ट से क्यों जोड़ रहे हैं। इस सरकार के साथ यही दिक्कत है कि काम करने के साथ नाटक ज्यादा किया जाता है।
Finally ?? #RafalePujaPolitics pic.twitter.com/2kfPHc8m76
— DeepakDua (@Deepakdua3158) October 9, 2019
सोशल मीडिया पर कई मीम भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें रफाल की पूजा को मुद्दा बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग लिख रहे हैं कि ऐसा पहली बार ही हुआ है जब दुनिया ने ऐसा कुछ देखा हो, या फिर कुछ लोगों ने लिखा कि भारत ने आखिरकार राफेल को देसी बना दिया। इसके अलावा राफेल के नींबू-नारियल पर कई मीम भी बन रहे हैं। लोगों का कहना है कि रफाल देश कि रक्षा करेगा और नींबू-मिर्च रफाल की रक्षा करेंगे।
दुर्गा पूजा जुलूस पर मुस्लिमों का हमला, Video Viral
https://twitter.com/i_am_karuna/status/1181748599354314752?s=20
https://twitter.com/rhmed007/status/1181741656061562880?s=20
https://twitter.com/arrya19661275/status/1181803115995189249?s=20
https://twitter.com/valiishrath/status/1181631368276496384?s=20
New type of stopper introduced by India. #RafalePujaPolitics pic.twitter.com/EsqvnkOsM2
— Naeem (@asalamualikum) October 8, 2019
– Ranjita Pathare
