संसद में आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है और कांग्रेस ने आज मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया| इस दौरान सदन में कांग्रेस ने भाजपा पर कई आरोप लगाए| सदन में कई बार हंगामा हुआ, जो कि एक आम बात है, लेकिन इस दौरान एक दृश्य देखने को मिला, जो लोगों को कई सालों तक याद रहने वाला है| इस दृश्य में राहुल मोदी गले लगे | अपने भाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अचानक पीएम मोदी से गले मिलने पहुंच गए|
इस तरह राहुल मोदी गले लगे
राहुल भाषण खत्म करने के बाद मोदी के पास गए और उनसे खड़े होकर गले लगने के लिए कहा, लेकिन मोदी अपनी जगह से खड़े नहीं हुए और राहुल को झुककर गले मिलना पड़ा| ऐसा दृश्य सदन में कम ही देखने को मिलता है| बता दें कि लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार की लड़ाई जारी है| टीडीपी सांसद की ओर से बुधवार को लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मंजूर किया था, जिसके बाद उस पर चर्चा के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन तय हुआ था|
सदन में राहुल गांधी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए| राहुल ने पीएम से सवाल किया कि उनके दिल में जो है, वह देश को बताएं| देश को बताएं कि क्यों वे शांत हैं| जब भी किसी न किसी को मारा जाता है, दबाया जाता है या कुचला जाता है तो वह लोगों पर हमला नहीं बल्कि बाबा साहब पर, उनके संविधान पर और पूरे हिंदुस्तान पर आक्रमण हो रहा है| यह हम नहीं सहेंगे|
इसी के साथ राहुल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सिर्फ कारोबारियों का कर्ज माफ़ करते हैं, उन्हें किसानों की चिंता नहीं है| दुनियाभर में पेट्रोल के दाम गिर रहे हैं, लेकिन भारत में इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं|
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी सदन के अंदर…
माननीय प्रधानमंत्री जी से गले मिल रहें हैं…
या गले पड़ रहें हैं??#BhookampAaneWalaHai #NoConfidence ??! pic.twitter.com/8usvCykuXl— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) July 20, 2018
