कई राज्यों के विरोध के बाद भी आज सदन में नागरिकता विधेयक लाया जाएगा| लोकसभा में राफेल डील पर कैग की रिपोर्ट पेश कर सकती है| हालांकि कांग्रेस ने इस रिपोर्ट को पूर्वनिर्धारित बताया है| ऐसे में संसद के निचले सदन में इस रिपोर्ट पर जमकर हंगामा हो सकता है|
शाम 7.10 बजे : सदन की कार्रवाही दिनभर के लिए स्थगित
कल बजट सत्र का आखिरी दिन है। इस संसदीय कार्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की अगर विधेयक आज पारित होगा तभी कल राज्यसभा में पारित होने के लिए जा पाएगा। इसके जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बिल को कल प्रश्न काल के बाद भी लिया जा सकता है। वहीँ वित्त मंत्री ने विपक्ष की बात पर सहमति जताते हुए बिल को कल पेश करने की बात कही। लोकसभा अध्यक्ष ने भी कल बिल पर चर्चा करने और प्रश्न काल सस्पेंड करने की बात सदन के सामने रखी। स्पीकर ने सदन में उपस्थित सांसदों से कहा इस बिल पर चर्चा करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया जा रहा है, आप सभी लोग तैयार हैं तब ही इस पर कुछ किया जा सकता है। इसके बाद सदन की कार्यवाही हो दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।
शाम 7.05 बजे : विधेयक पारित
लोकसभा सदन में वित्त विधेयक 2019 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधेयक पारित किए जाने के बाद वित्त मंत्री ने एक और बिल पेश किए जाने की अपील की है। वित्त मंत्री की अपील पर सदन ने सहमित नहीं जताई। वित्त मंत्री ने सदन में डिपोजिट स्कीम पाबंदी संबंधी विधेयक 2018 को पेश किया। जहां विपक्षी दल कांग्रेस इस बिल पर चर्चा के लिए राजी नहीं है, वहीँ बीजेडी ने भी इस पर कल चर्चा करने को कहा है।
शाम 6.40 बजे : विधेयक पारित करने की प्रक्रिया शुरू
कालेधन से सम्बंधित रिपोर्ट पर वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, अब सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है और अगले कार्यकाल में उन समितियों की रिपोर्ट के बारे में नए ढंग से विचार किया जाएगा। वित्त विधेयक को पारित कराने की प्रक्रिया को शुरू किया गया।
शाम 6.00 बजे : बढ़ाया सदन का वक्त
लोकसभा में स्पीकर ने बताया कि वित्त विधेयक पारित होने तक सदन का वक्त बढ़ाया जा रहा है| इस पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इसके बाद एक बिल भी पारित कराना है और विपक्ष के साथी उसपर अपनी सहमति भी जता चुके हैं|
शाम 5.15 बजे : टैक्स लिमिट घटाने का कदम अच्छा
वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि टैक्स लिमिट घटाने का कदम काफी अच्छा है लेकिन 5 लाख की बजाय 8 लाख तक की आय पर टैक्स छूट दी जानी चाहिए| सामान्य वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण में भी 8 लाख से कम आय वाले को आर्थिक रूप से पिछड़ा माना गया है ऐसे में 8 लाख तक की आय को टैक्स फ्री करना चाहिए|
शाम 5.05 बजे : योजनाएं विफल साबित हुई
बीजेडी सांसद कलिकेश नारायण सिंह देव ने कहा कि किसानों के लिए लागू आपकी योजनाओं विफल साबित हुई हैं| किसानों को दी गई ज्यादातर राशि बीमा योजना पर दी गई, सिर्फ 20 फीसदी पैसा कोल्ड स्टोरेज और वेयर हाउस के लिए जाता है| किसान को 6 हजार रुपये सालाना आप दे रहे हैं वो भी सिर्फ उसे जिसपर 2 हेक्टेयर से कम जमीन है|
दोपहर 4.30 बजे : देश को गुमराह किया
टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि हम वित्तीय समिति के सदस्य हैं फिर भी हमें कालेधन पर आई तीन रिपोर्ट नहीं दिखाई गई| सरकार कालेधन पर नाम पर देश की जनता के साथ खेल रही है| सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि था कि वो सारा काला धन स्वदेश ले आएंगे और सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये डाले जाएंगे| लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि नोटबंदी की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई| सरकार ने जनता के किए वादों को पूरा नहीं किया|
दोपहर 4.00 बजे : कालाधन वापस आया
बीजेडी सांसद भर्तृहरि महताब ने कहा कि सरकार बताए कि अब तक कितना कालाधन वापस आया है| वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कालेधन का जिक्र किया| महताब ने कहा कि संसदीय समिति तक को मंत्रालय ने इसकी जानकारी नहीं दी यह संसदीय मर्यादा का अपमान है|
दोपहर 3.40 बजे : केसी वेणुगोपाल का बयान
कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने सदन में कहा कि सरकार ने बजट के नाम पर 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है| लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि जनता साढ़े चार से बुरे सपने देख रही है| सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे झटकों से जनता को हिला कर रख दिया है| सरकार की ओर से इन फैसलों के पीछे जो उद्देश्य बताए गए थे वो आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं|
दोपहर 3.20 बजे : करदाताओं की संख्या में इजाफा
मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि करदाताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है और लोग अब ईमानदारी से टैक्स दे रहे हैं| मेरा मानना है कि यह सरकार और जनता के बीच पनपे भरोसे का नतीजा है क्योंकि उन्हीं के टैक्स से देश के विकास के लिए पैसा खर्च किया जाता है| होम लोन के लिए दिया गया लोन का पैसा कभी एनपीए भी नहीं होता क्योंकि भारतीय महिलाएं जल्द से जल्द बैंक की किस्त चुकाकर घर का मालिकाना हक चाहती हैं और यह काफी अच्छी बात है|
दोपहर 3.00 बजे लोकसभा में चर्चा
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई| चर्चा के दौरान वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने फाइनेंस बिल 2019 पेश किया| उन्होंने कहा, “सरकार गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़ों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है| हमने इस बजट में समाज के कमजोर तबके को सशक्त करने का काम किया है| हमने 5 लाख से कम आय वालों को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया है| इससे छोटे कर दाताओं को काफी फायदा होने वाला है और उनकी सेविंग्स बढ़ेगी|”
दोपहर 2.40 बजे : राज्यसभा ठप
राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू होने के बाद फिर सदन में हंगामा हुआ| उपसभापति ने सांसदों ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करने की अपील की| बजट पर भी चर्चा होनी है, यह हमारा संवैधानिक दायित्व है| सदन में सपा सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं| वेल में सपा के सांसदों का साथ देने टीएमसी के सांसद भी वेल में ही खड़े हैं| हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई|
दोपहर 2.10 बजे : राज्यसभा में सपा सांसदों का हंगामा
राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है| इसके बाद भी सदन में हंगामा ही नज़र आया| वित्त राज्य मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाएं केंद्र प्राधिकरण विधेयक 2019 सदन में पेश कर दिया. इसके बाद सपा सांसद रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोके जाने का मुद्दा उठाया और सपा सांसदों ने इस पर वेल में आकर नारेबाजी की. उपसभापति ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की अपील की, लेकिन सांसदों को हंगामा जारी रहा|
दोपहर 1.24 बजे :लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
दोपहर 1.20 बजे :संसद परिसर में हाई अलर्ट
दोपहर 12.30 बजे : हमने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया
लोकसभा में कांग्रेस के सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया ताकि राफेल डील पर सदन का ध्यान आए| राफेल डील में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है और प्रधानमंत्री सीधे इसमें शामिल हैं| कांग्रेस पार्टी चाहती है कि डील की जांच जेपीसी से कराई जाए| राफेल डील को छुपाने के लिए कोशिश चल रही है, प्रधानमंत्री को जीपीसी जांच के लिए तैयार रहना चाहिए|
दोपहर 12.20 बजे : बार-बार विपक्ष के नेता झूठ को प्रचारित कर रहे हैं
खड़गे के आरोपों पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पर सदन में चर्चा हो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट ने भी फैसला दिया है| राजनाथ सिंह ने कहा कि बार-बार विपक्ष के नेता झूठ को प्रचारित कर रहे हैं| जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है और किसी भी पार्टी या नेता के लिए लोकतंत्र में ऐसा करना बिल्कुल गलत है, आपको जनता के सामने झूठ नहीं बोलना चाहिए|
दोपहर 12.03 बजे : प्रश्नकाल खत्म
लोकसभा में प्रश्नकाल खत्म हो गया है| विभिन्न मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव के नोटिस मिले हैं लेकिन किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया है| अब सदन में मंत्री दस्तावेज पटल पर रख रहे हैं|
दोपहर 12 बजे : राहुल ने साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ईमेल के हवाले से राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप फिर से दोहराया है| उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इस डील में अनिल अंबानी के लिए बिचौलिये का काम किया है और गोपीलयता कानून का उल्लंघन किया है| राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ लीगन एक्शन की मांग की है|
Rahul Gandhi: Narendra Modi ji is acting as the middleman of Anil Ambani. This email is clear. An Airbus executive wrote that Mr.Anil Ambani met the French Defence Minister and told him 10 days before the #Rafale deal was signed that he was going to get it pic.twitter.com/h2tQQUgSXk
— ANI (@ANI) February 12, 2019
सुबह 11.55 बजे : राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
सदन में सपा के सांसद हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी|
सुबह 11.50 बजे : सदन में प्रश्न काल जारी
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है| सदन में प्रश्न काल जारी है और मंत्री मलिम बस्तियों में सुविधाओं से जुड़े मुद्दे पर सांसदों के सवाल का जवाब दे रहे हैं| वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी|
सुबह 11.30 बजे : आज होगी काग रिपोर्ट पेश
आज 12 बजे के करीब लोकसभा में CAG की रिपोर्ट पेश की जा सकती है| इस रिपोर्ट में डील के बारे में जानकारी दी गई है|
Congress leader Anand Sharma has given suspension of business rules notice in Rajya Sabha over 'irregularities & alleged corruption in acquisition of Rafale jets'. (File pic) pic.twitter.com/MpHH6a44Ud
— ANI (@ANI) February 12, 2019
सुबह 11.20 बजे : लोकसभा में हंगामा
लोकसभा में राफेल डील पर जोरदार हंगामा हो रहा है| कई सांसद वेळ तक पहुंच गए हैं| स्पीकर ने वेल में आए कांग्रेस सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि आपका बर्ताव ठीक नहीं है, सदन चर्चा के लिए है और कई बार चर्चा का मौका भी दिया गया है| आप लोग भी सत्ता में रह चुके हो लेकिन आपका यह व्यवहार स्तरहीन है| इसके बाद सदन की कार्यवाही 11.45 तक के लिए स्थगित कर दी|
सुबह 11.16 बजे : राज्यसभा का सत्र बढ़ाने की मांग
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने सदन में कहा कि राष्ट्रपति के भाषण बड़ा संवैधानिक काम है, इसपर चर्चा होनी है| हमारे कई नोटिसों पर भी चर्चा नहीं हो पाई है| धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो और उसके बाद प्रधानमंत्री जवाब दें| इस पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा कि धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे का वक्त तय हुआ है| बजट पर भी चर्चा होनी है और फिर कुछ बिल भी पारित होने हैं, ऐसे में सदन की बैठकें कुछ और दिन बढ़ाई जा सकती हैं|
सुबह 11.15 बजे : पूर्वोत्तर राज्यों द्वारा विरोध
असम समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इस विधेयक का कड़ा विरोध हो रहा है| सोमवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा| इंफाल के ईस्ट और वेस्ट जिले में एहतियातन 12 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है| साथ ही यहां इंटरनेट सर्विस भी बाधित कर दी गई है|
सुबह 11.00 बजे : सदन की कार्यवाही शुरू
सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद संसद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर का हुआ अनावरणपीएम मोदी ने तस्वीर के अनावरण के बाद वाजपेयी को किया याद|
सुबह 10.40 बजे : पूर्व केंद्रीय मंत्री का बयान
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को यहां कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 राज्यसभा में पारित नहीं हो पाएगा.उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में नहीं आने वाली है. अनुभवी राजनेता सिन्हा ने यह बात यहां सिटिजंस फोरम द्वारा आयोजित एक वार्ता के दौरान कही.
सुबह 10.20 बजे : देखते हैं सीएजी की रिपोर्ट में क्या लिखा है, मुझे लगता है कि वह वही राय देंगे जो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दी थी|
Mallikarjun Kharge, Congress on Rafale CAG report likely to be tabled in Parliament today: Let’s see what all they have written in it. In my opinion, they will give the same suggestions here which they gave to Supreme Court in a sealed cover. pic.twitter.com/9yTxgdMa11
— ANI (@ANI) February 12, 2019
नागरिकता संशोधन बिल क्या है?
नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के तहत नागरिकता कानून 1955 में संशोधन कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की बात कही गई है| इस बिल के कानून बनने के बाद अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के मानने वाले अल्पसंख्यक समुदायों को 12 साल के बजाय छह साल भारत में गुजारने पर और बिना उचित दस्तावेजों के भी भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा|
– रंजीता
अखिलेश यादव से डरी सरकार!
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News