खेलमंत्री राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज को कई दिग्गजों ने स्वीकार किया| इन्हीं दिग्गजों में से एक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी थे, जिन्होंने न सिर्फ यह चैलेंज स्वीकार किया बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को भी चैलेंज दे दिया| इसके बाद मोदी ने एक ट्वीट जारी कर बताया कि वे जल्द ही अपना फिटनेस वीडियो जारी करेंगे|
मोदी भक्त उनके फिटनेस वीडियो का इंतज़ार काफी समय से कर रहे थे और अब सभी का इंतज़ार खत्म हो गया है| मोदी ने अपना फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है| प्रधानमंत्री ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें मोदी कई तरह के योगाभ्यास करते नज़र आ रहे हैं|
Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature – Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice
breathing exercises. #HumFitTohIndiaFit pic.twitter.com/km3345GuV2— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2018
वीडियो शेयर करते हुआ प्रधानमंत्री ने लिखा कि मैं अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज़ का वीडियो जारी कर रहा हूं| योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व से भी प्रभावित हूं| ये काफी रिफ्रेश फील करवाता है|
प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और खिलाड़ी मनिका बत्रा को चैलेंज दिया है|
