जहां अक्सर सरकारी अधिकारी अपनी ऐशोआराम की ज़िंदगी के लिए जाने जाते हैं, वहीं मणिपुर के एक आईएएस अधिकारी अपनी बहादुरी और काम के प्रति समर्पण के लिए हर तरफ सराहे जा रहे हैं| मणिपुर के एक आईएएस अधिकारी ड्यूटी के प्रति अपने समर्पण को लेकर खूब चर्चा में हैं| इस अधिकारी को सोशल मीडिया ने सलाम किया है|
ट्विटर पर सीने तक पानी में डूबकर लोगों की मदद करते इस अधिकारी की एक तस्वीर वायरल हो रही है| दरअसल, इन दिनों मणिपुर में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं| अधिकारियों ने बताया कि इम्फाल (पूर्व और पश्चिम), थाउबॉल और बिशनपुर के निचले इलाकों में पानी भर गया है|
बाढ़ नियंत्रण के सचिव दिलीपसिंह खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे| एक फोटो में वे सीने तक पानी में डूबे हैं और एक लकड़ी के सहारे खड़े हैं| तस्वीर में कुछ और लोग भी आईएएस दिलीपसिंह के साथ नज़र आ रहे हैं|
ट्विटर पर लोगों ने उनके जज्बे की तारीफ की है| ट्विटर यूजर्स ने कहा कि अमूमन हमें ऐसे आईएएस देखने को नहीं मिलते, दिलीप सिंह आप पर गर्व है| उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा कि रोजाना की जिंदगी के एक और हीरो, जैसे ही मुंबई का जवान बारिश में ड्यूटी कर रहा था, उसी तरह ये भी कमाल कर रहे हैं| चलिए, जो भी मिले उनकी तारीफ करिए|
बॉलीवुड कलाकार बोमन ईरानी, सिद्धार्थ देववर्मन, अनिता सबरवाल और तमाम अन्य लोगों ने भी दिलीपसिंह की तारीफ की है| ऐसे आईएएस अधिकारी हमें प्रेरित करते हैं समाज के लिए कुछ बेहतर करने के लिए| साथ ही ये एक मिसाल पेश करते हैं कि काम के प्रति समर्पण और निष्ठा किसी भी इंसान को प्रेरणादायी बना सकती है|
Another #EverydayHero just like the Mumbai cop doing his duty in the rain…Let’s cheer each and every one we find… https://t.co/fvp6HZHlxq
— anand mahindra (@anandmahindra) June 14, 2018
