कांग्रेस में प्रियंका गांधी के प्रवेश के बाद कांग्रेस के नेता लोकसभा चुनाव में अपनी जीत तय बता रहे हैं| वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जीत के लिए तैयारी शुरू कर दी है| वे अब एक्शन मोड़ (Priyanka Gandhi Action Mode) में आ चुकी है| दरअसल, कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव सात समंदर पार से बड़ा दांव लगा रही है|
जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी अमरीका में हैं| वहां वे अपनी बेटी का इलाज करवा रही है| प्रियंका ने अमरीका से अपनी पार्टी के कई नेताओं को फोन किया और अपनी बेटी के जल्दी ठीक होने के लिए आशीर्वाद, सहयोग और मार्गदर्शन मांगा| उन्होंने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के एक दर्जन नेताओं को फोन किया|
जिन नेताओं को प्रियंका ने फोन किया उनमें से कई आज की तारीख में किसी भी पार्टी से नाता नहीं रखते| प्रियंका गांधी का लोगों से जुड़ने का यह नया तरिका ज्यादा से ज़्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने की कवायद मानी जा रही है| पहले कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरकर ही वो जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाना चाहती है|
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नेता कई बार प्रियंका के लिए कह चुके हैं कि वो आने वाली हैं और छाने वाली हैं| उन्हें उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जैसा माना जा रहा है| उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रियंका का आना कार्यकर्ताओं के लिए किसी संजीवनी जैसा माना जा रहा है|
कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में अपना दांव इसीलिए खेला है क्योंकि वहां कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है| ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ गोरखपुर भी उसी पूर्वी यूपी में है, जिसकी चुनावी ज़िम्मेदारी प्रियंका के कंधों पर राहुल ने डाली है| कांग्रेस का स्वर्णिम युग देख चुके कई नेता भी प्रियंका गांधी के साथ खड़े हैं, जिनका भी फायदा पार्टी को हो सकता है|
रंजीता
यहां से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी…
राहुल गांधी ने आखिर क्यों प्रियंका गांधी को बनाया महासचिव?
Lok Sabha Election 2019 : प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
