कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाला बयान दिया था| इस बयान के बाद भाजपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने थरूर पर जवाबी हमला किया था| इनका जवाब देते हुए शशि थरूर ने एक ट्वीट किया है|
शशि थरूर ने शुक्रवार को किशोर कुमार का चर्चित गाना ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना..गाने के कुछ बोल लिखकर इस गाने का पूरा वीडियो पोस्ट किया| इसके पहले कांग्रेस सांसद ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि अगले चुनाव में भाजपा सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी और भारत को हिंदू पाकिस्तान में बदल देगी|
कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना https://t.co/QtrDqZW9kn#HinduPakistan— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 12, 2018
गौरतलब है कि शशि थरूर के इस बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को बेशर्म कहा था| उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत और भाजपा को बदनाम करने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ती|
गौरतलब है कि गुरुवार को थरूर ने भाजपा के अलावा संघ पर भी निशाना साधा था| उन्होंने संघ विचारकों पर भी संविधान बदलने की इच्छा रखने का आरोप लगाया था| थरूर ने कहा था, “भाजपा सरकार को बड़े बदलाव के लिए संविधान संशोधन की जरूरत होगी| इसके लिए उसे लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत और आधे राज्यों में बहुमत की जरूरत है| राजग सहयोगियों के साथ उनके पास लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत है| उनके पास आधे से ज्यादा राज्य हैं| केवल राज्यसभा में बहुमत नहीं है, लेकिन 4-5 साल में वे राज्यसभा में भी बहुमत हासिल कर सकते हैं|”
