मिशन चाँद (Mission moon) पर निकला चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) पृथ्वी की कक्षा छोडकर चंद्रमा की ओर बढ़ गया है। बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) धरती की कक्षा से बाहर निकलकर चांद की तरफ आगे बढ़ने लगा है। इस बारे मे इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (Indian Space Research Organisation) ने बताया। इसरो (ISRO) ने बताया कि उन्होंने ट्रांस लूनर इंजेक्शन Trans Lunar Insertion (TLI) प्रक्रिया के तहत इसे पूरा किया।
DCP विक्रम कपूर ने क्यों मारी खुद को गोली ?
7 सितंबर को चाँद पर उतरेगा चंद्रयान-2
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चेयरमैन डॉ के सिवन (Kailasavadivoo Sivan) ने बताया कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) 20 अगस्त को चांद की कक्षा में घुसने के करीब 18 दिन बाद यानी 7 सितंबर को चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2) चांद की सतह पर उतर जाएगा। 3850 किलो वजन वाले चंद्रयान (Chandrayaan ) को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था और यह 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा। डॉ के सिवन ने आगे बताया कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के लॉन्च के बाद हमने 5 बार उसके साथ प्रयोग किए हैं, जो अब चाँद की कक्षा में प्रवेश करने के लिए निकल चुका है। इसरो ने पहले ही स्पष्ट किया है कि स्पेसक्राफ्ट अच्छा काम कर रहा है और उसके सारे सिस्टम्स अच्छी तरह काम कर रहे हैं।
छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प, नाबालिग की दर्दनाक हत्या
ISRO (Indian Space Research Organisation): Today (August 14, 2019) after the Trans Lunar Insertion (TLI) maneuver operation, #Chandrayaan2 will depart from Earth's orbit and move towards the Moon. pic.twitter.com/JWXppWhNr5
— ANI (@ANI) August 13, 2019
चंद्रमा से कुछ दूरी पर चंद्रयान 2
चंद्रयान 2 ( Chandrayaan ) अब चंद्रमा से 3.84 किलोमीटर दूर है। इसरो (Indian Space Research Organisation) ने बताया था कि ऑर्बिटर (Orbiter) एक साल तक चंद्रमा का चक्कर लगाएगा, लेकिन अब इसके दो साल तक काम करने का अनुमान लगाया जा रहा है। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चांद की कक्षा में चक्कर लगाएगा, जबकि ‘विक्रम’ लैंडर चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसके बाद लैंडर के अंदर से रोवर ‘प्रज्ञान’ बाहर निकलेगा और अपना सतही अन्वेषण कार्य शुरू करेगा। भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ (Chandrayaan-2 ) के चांद पर उतरने की ऐतिहासिक घटना को और यादगार बनाने के लिए नेशनल जियोग्राफिक नेटवर्क ( National Geographic Network) इसरो परिसर से सीधा प्रसारण करेगा। भारत में इस पल को देखने के लिए कई लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।
OMG : शिवराज सरकार में 22 हजार करोड़ का स्टाम्प घोटाला!
