भारत के 7 मित्र मुल्कों से ताल्लुक रखने वाले 457 नए जेंटलमैन कैडेट शनिवार को इंडियन मिलिट्री एकेडमी से उत्तीर्ण होकर निकले ,जिनमें से 74 विदेशी हैं| जब परेड का रिव्यू किया जा रहा था तब नेपाल आर्मी चीफ जनरल राजेंद्र क्षेत्री भी मौजूद थे|
पासिंग आउट परेड के दौरान इन जवानों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई| इस दौरान जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला| अब भारत में ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके ये जवान पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाएंगे|
#WATCH: Helicopters shower rose petals as cadets celebrate at Indian Military Academy's (IMA) passing out parade in Dehradun. pic.twitter.com/slaEaAdKht
— ANI (@ANI) June 9, 2018
परेड के बाद जवानों को सम्मानित भी किया गया| स्वोर्ड ऑफ ऑनर सचिन कुमार चहर को दिया गया, इसके अलावा आदित्य निखेरा को गोल्ड मेडल और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का बैनर मिकेतिला कॉय को दिया गया|

Comment