भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई थी| इस हमले का दोषी और मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली अमरीका की शिकागो जेल में सज़ा काट रहा है| हेडली के साथ सज़ा काट रहे अन्य दो कैदियों ने उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| वहीं इस हमले पर अमरीका के अधिकारियों ने टिप्पणी करने से मना कर दिया है|
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हेडली पर हमला करने वाले दोनों कैदी सगे भाई हैं, वे पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में जेल में सज़ा काट रहे हैं| अमरीका के वॉशिंगटन में जन्मे डेविड कोलमैन हेडली का असली नाम दाऊद सैयद गिलानी है| हाफिज सईद और जकी-उर रहमान लखवी के संपर्क में आने के बाद उसने वर्ष 2008 में 26/11 को हुए आतंकी हमले की साजिश रची थी|
मुंबई आतंकी हमले के दौरान वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के अंडरकवर एजेंट के तौर पर काम कर रहा था| मुंबई में किस जगह पर कब हमला करना है, इसके लिए हेडली ने जानकारियां जुटाई थीं| अमरीकी संघीय अदालत ने 24 जनवरी 2013 को मुंबई हमलों में शामिल होने के लिए हेडली को दोषी करार दिया था और उसे 35 साल की सज़ा सुनाई थी|
26/11 plotter #DavidHeadley allegedly attacked in the #US jail, situation serious: Reporthttps://t.co/MQQyYDevgn pic.twitter.com/utoZt9oCWg
— Free Press Journal (@fpjindia) July 23, 2018
कई लोगों का कहना है कि डेविड कोलमैन हेडली पर 8 जुलाई को दो कैदियों ने हमला किया था, जिसके बारे में जेल प्रशासन ने जानकारी सार्वजनिक नहीं की| फिलहाल हमले का कारण पता नहीं चला है| जेल प्रशासन को हमले की खबर लगने के बाद हेडली को शिकागो के नॉर्थ एवेस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहा है|

3 Comments
Pingback: मुझसे गले मिलने से पहले 10 बार सोचेंगे राहुल- योगी - Talentedindia
Pingback: 26/11 : जब ना’पाक’ आतंकियों ने बरसाया था कहर - Talentedindia
Pingback: मुंबई का 26/11 हमला : अमरीका का बड़ा ऐलान - Talentedindia