दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अपनी गलतियों के लिए माफ़ी मांग रहे हैं| बिक्रमसिंह मजीठिया, नितिन गडकरी और कपिल सिब्बल से माफ़ी मांगने के बाद अब इस कड़ी में नया नाम जुड़ गया है|
सीएम केजरीवाल ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मानहानि का केस किया था| अब उस मामले में उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है| उन्होंने केंद्रीय मंत्री को माफीनामा भेजा है| केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी ने भी अरुण जेटली से माफ़ी मांगी है|
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने वित्तमंत्री पर डीडीसीए के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे| इसके बाद जेटली ने सभी के खिलाफ 10 करोड़ रुपए की मानहानि का केस दर्ज कराया था| इसके पहले भाजपा नेता नितिन गडकरी, अकाली दल नेता बिक्रमसिंह मजीठिया और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल केजरीवाल को माफ कर चुके हैं और मानहानि केस वापस ले चुके हैं|

Comment