दिल्ली में आज 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की गई| इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कारों की जूरी के अध्यक्ष फिल्ममेकर शेखर कपूर हैं| उन्होंने ही इन पुरस्कारों की घोषणा की है| शेखर कपूर के अलावा इस जूरी में स्क्रीन राइटर इम्तियाज हुसैन, लेखक मेहबूब, साउथ इंडियन एक्ट्रेस गौतमी ताडिमाला और कन्नड़ डायरेक्टर पी. शेषाद्री, रंजीत दास आदि हैं|
इस समारोह में बेस्ट अदाकारा का अवॉर्ड दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को दिया गया है| श्रीदेवी को उनकी 300वीं फिल्म ‘मॉम’ के लिए यह पुरस्कार मिला है बता दें कि, श्रीदेवी की इसी वर्ष मार्च में मौत हुई थी| वहीं इस वर्ष का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया है|
इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर असमिया फिल्म ‘विलेज रॉक स्टार’ को मिला है| इसी के साथ राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरुष्कार दिया गया है|
65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची
बेस्ट फिल्म: विलेज रॉकस्टार (असमिया फिल्म)
बेस्ट एक्ट्रेस : श्रीदेवी (मॉम)
बेस्ट एक्टर: रिद्धि सेन (नागा कीर्तन बंगाली फिल्म)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: दिव्या दत्ता (इरादा)
बेस्ट हिंदी फिल्म: न्यूटन
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: बाहुबली 2
बेस्ट कॉरियोग्राफी: ‘गोरी तू लठ्ठ मार’ (टॉयलेट एक प्रेम कथा)
स्पेशल इफेक्ट्स: बाहुबली 2
स्पेशल जूरी अवॉर्ड: नगर कीर्तन (बंगाली फिल्म)
बेस्ट बेकग्राउंड स्कोर: मॉम
बेस्ट एडिटिंग : विलेज रॉकस्टार (असमिया फिल्म)
