महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार सुबह परेल क्षेत्र में स्थित क्रिस्टल टॉवर भीषण आग की चपेट में आ गया| टॉवर की 13वीं मंजिल, जो पूरी तरह से रेजिडेंशियल है, वहां से आग की शुरुआत हुई| जानकारी मिलने पर तुरंत दमकल विभाग का दल 10 से अधिक गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने तथा लोगों को निकालने में कार्य में जुट गए| अभी तक नुकसान की कोई खबर नहीं है| यह कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी| टॉवर में फंसे लोगों को क्रेन की सहायता से निकाला गया|
दरअसल, क्रिस्टल टॉवर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां आग की लपटें निकलने लगीं| आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई| जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वह लगभग 4 साल पहले ही बनकर तैयार हुई है| क्रिस्टल टॉवर, परेल इलाके में स्थित मशहूर हिंदमाता सिनेमा के पास स्थित है|
#UPDATE: The Level-2 fire that broke out in Crystal Tower near Hindmata Cinema in Parel area now becomes Level-3 fire. Ten fire fighting tenders have rushed to the spot. People trapped inside the tower are being rescued using a crane. Rescue operation is underway. #Mumbai pic.twitter.com/stUgBaQQzX
— ANI (@ANI) August 22, 2018
मुंबई में पिछले 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं| यह जानकारी आरटीआई के दस्तावेजों के अनुसार मिली है| इन घटनाओं में करीब 300 लोग अपनी जान गवां चुके हैं| मुंबई के अलावा राजधानी दिल्ली में भी बुधवार को एक इमारत में आग लग गई| पहाड़गंज के चूना मंडी में चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने बिल्डिंग के ऊपर से ही छलांग लगा दी|
