आजकल नेता और मंत्री अपने पद के अहंकार में किसी को भी कुछ बोलने और कुछ करने से पीछे नहीं हटते| हमने ऐसे कई मामलों के बारे में सुना है, जिनमें नेता या मंत्री दादागीरी पर उतर आते हैं| ऐसा ही कुछ केरल के एक विधायक ने भी किया|
दरअसल, केरल के एक टोल प्लाजा पर विधायक की दबंगई देखने को मिली| विधायक पीसी गोरगे से जब टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने रुपए मांगे तो उन्होंने तोड़फोड़ कर दी| मामला 17 जुलाई देर रात का है| विधायक की गाड़ी थ्रिसुर टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां पर कर्मचारी ने बिना टोल दिए बैरक खोलने से इनकार कर दिया| इसके बाद विधायक ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी|
#WATCH: Kerala Independent MLA PC George create ruckus at toll plaza in Thrissur, over payment of toll fee, and vandalises the barricade. A complaint has been filed. (Source: CCTV footage) (17.07.2018) pic.twitter.com/gNY2UWCvSb
— ANI (@ANI) July 18, 2018
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे कर्मचारी की बात सुनने के बाद विधायक भड़क जाते हैं और गाड़ी की पिछली सीट से बाहर निकलकर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं| इस दौरान उनके कुछ साथी भी मौजूद रहते हैं, जो विधायक का ही साथ देते हैं| टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने के बाद विधायक आगे निकल जाते हैं|
यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है| इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है| वहीं अभी तक अन्य कोई कार्रवाई की भी बात नहीं की गई|
