भाजपा संसद सावित्री बाई फुले के इस्तीफा देने से, भाजपा को बड़ा झटका लगा था, लेकिन इस मामले में भाजपा के ही एक मंत्री को उनका यह फैसला सही लग रहा है| दरअसल, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस मामले में कहा कि फुले का निर्णय सही था|
भारतीय पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गोरखपुर में कहा, “बुलंदशहर हिंसा भाजपा की साजिश का परिणाम है, क्योंकि विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन उन्हीं का अंग हैं| 2019 के चुनाव में हिन्दू वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए भाजपा ये सब कर रही है|”
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा, “वे जो भी बोलते हैं सच बोलते हैं| सावित्री बाई फुले के इस्तीफा देने का फैसला सही था| भाजपा की सरकार में सांसदों और विधायकों की सुनी नहीं जा रही है| ऐसे में उन्होंने जो निर्णय लिया है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है| जब पानी सिर के ऊपर जाने लगता है, जब आदमी मरने की स्थिति में आ जाता है, तो अपने बचाव मुद्रा में होता है| जब सांसद की बात अधिकारी नहीं सुनेगा, तो जनता को जवाब देना पड़ता है, ऐसे में उनका निर्णय कहीं न कहीं सही है|”
भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले ने दिया इस्तीफा
भाजपा सांसद ने जिन्ना को बताया महापुरुष
अपनी ही पार्टी पर बिफरीं सांसद
