कांग्रेस के कमल यानी कमलनाथ आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं| उनके शपथग्रहण समारोह(Kamal Nath Oath Taking Ceremony )की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है| पार्टी के आलाकमान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं| कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे| भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है| इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहनसिंह, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, एनसीपी के शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है|
Bhopal: Kamal Nath takes oath as the Chief Minister of Madhya Pradesh. pic.twitter.com/3OyyFymcXK
— ANI (@ANI) December 17, 2018
दोपहर 2.38 बजे : मंच पर शक्ति प्रदर्शन
दोपहर 2.36 बजे : राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन
दोपहर 2.36 बजे : मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री बने कमलनाथ
दोपहर 2.35 बजे : कमलनाथ को शपथ दिलाने की औपचारिकताएं पूरी
दोपहर 2.35 बजे : कमलनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है|
दोपहर 2.33 बजे : शपथ ग्रहण शुरू
दोपहर 2.30 बजे : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची| राष्ट्रगान की धुन बजाई गई|
दोपहर 2.29 बजे : मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मिले कमलनाथ
दोपहर 2.28 बजे : पूर्व सीएम शिवराज से मिले कमलनाथ
दोपहर 2.26 : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कमलनाथ समारोह में पहुंचे| जल्द ही कमलनाथ लेंगे शपथ|
दोपहर 2.20 बजे : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और पूर्व पीएम देवेगौड़ा मंच पर पहुंच चुके हैं|
मंच पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट
Madhya Pradesh: Rajasthan CM Ashok Gehlot, Deputy CM Sachin Pilot and Congress leader Navjot Singh Sidhu at the swearing-in ceremony of CM Kamal Nath, in Bhopal. pic.twitter.com/yBk7kZUAT0
— ANI (@ANI) December 17, 2018
दोपहर 2.10 बजे : जीतनराम मांझी, नवजोतसिंह सिद्धू, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार सहित कई नेता मंच पर मौजूद| थोड़ी देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे राहुल गांधी|
दोपहर 2.09 बजे : राज बब्बर पहुंचे|
दोपहर 2.08 बजे : राजस्थान के नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे|
दोपहर 2.05 बजे : दिल्ली में कमलनाथ का पुतला जलाया
भोपाल में जहां कमलनाथ के शपथग्रहण की तैयारी की जा रही है वहीं दिल्ली में सिख दंगों पर आए फैसले के बाद हंगामा शुरू हो गया है| दिल्ली में कमलनाथ का पुतला जलाया गया|
दोपहर 2.04 बजे : कमलनाथ के दोनों बेटों से गले मिले दिग्विजय| मुट्ठी तानकर किया खुशी का इजहार, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से भी गले मिले दिग्विजय| फारुख अब्दुल्ला, दिनेश त्रिवेदी भी पहुंचे मंच पर, अमृता सिंह भी मंच पर पहुंची|
दोपहर 1.51 बजे : शरद पवार, कैलाश जोशी भी पहुंचे मंच पर, विपक्षी एकता से ज्यादा चर्चा माया-अखिलेश की गैरमौजूदगी की|
दोपहर 1.50 बजे : समारोह की शुरुआत
दोपहर 1.48 बजे : मंच पर संतों का मंत्रोच्चारण शुरू हो चुका है| साधु-संत शंख बजाकर मंत्रों का जाप कर रहे हैं| इनमें कंप्यूटर बाबा भी शामिल हैं, थोड़ी ही देर में कमलनाथ शपथ लेंगे|
दोपहर 1.45 बजे : नेताओं और संतों का जंबूरी मैदान में लगा जमावड़ा |
दोपहर 1.42 बजे : परिवार के साथ समारोह स्थल पहुंचे कमलनाथ
दोपहर 1.40 बजे : प्रियंका चतुर्वेदी पहुंची
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कमलनाथ कमाल दिखाएंगे|
दोपहर 1.35 बजे : विधायक सुखदेव पांसे फंसे
पूर्व मुख्य सचिव और रेरा के चेयरमैन अंटोनी डीसा को भी कार्यक्रम में खड़े रहना पड़ा, मुलताई से विधायक सुखदेव पांसे भी भीड़ में फंसे रहे|
दोपहर 1.30 बजे : थोड़ी देर में शपथ लेंगे कमलनाथ
मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी। कुछ देर बाद CM पद की शपथ लेंगे श्री कमलनाथ। https://t.co/8bnDqWcNRj
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) December 17, 2018
दोपहर 1.29 : कार्यक्रम स्थल पर हंगामा
कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा हो गया| उन्होंने मंच के पास जाने के लिए बैरियर तोड़े, बोतलें फेंकी|
दोपहर 1.18 बजे : मंगलाचरण पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत
मंगल शास्त्री के मंगलाचरण पाठ के साथ शपथग्रहण समारोह की शुरुआत हुई| कम्प्यूटर बाबा भी मंच पर पहुंच गए हैं| अब जल्द ही कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे|
दोपहर 1.20 बजे : सभी धर्मों के धर्मगुरु शपथग्रहण समारोह के मंच पर मौजूद
दोपहर 1.15 बजे : पूर्व सीएम शिवराज पहुंचे
कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान भी पहुंचे|
दोपहर 1.02 बजे : भोपाल में जंबूरी मैदान की तरफ जाने वाली सड़क पर लगा बड़ा जाम
दोपहर 1.00 बजे : कई नेता पहुंचे
Bhopal: Congress President Rahul Gandhi, Former Prime Minister Manmohan Singh and other leaders including Farooq Abdullah and Sharad Yadav arrive for oath ceremony of Kamal Nath as Madhya Pradesh Chief Minister. pic.twitter.com/1C89AzBCda
— ANI (@ANI) December 17, 2018
राहुल गांधी के अलावा विपक्ष के कई नेता समारोह स्थल पर पहुंचने वाले हैं| इनमें पूर्व पीएम मनमोहनसिंह, पूर्व पीएम देवेगौड़ा, शरद पवार और स्टालिन जैसे नेता शामिल हैं|
विवेक तन्खा का बयान
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि यहां एक ऐसे व्यक्ति की ताजपोशी हो रही है, जिनका नाम देश में ही नहीं विदेश में भी है| पिछले 15 साल में मप्र का ढांचा चरमरा चुका है| कमलनाथ ने बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज़ चलाई हैं, अब वे मध्यप्रदेश में भी अपने इस विज़न से विकास करेंगे|
दोपहर 12.45 बजे : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल पहुंच चुके हैं| उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह भी पहुंच चुके हैं|
दोपहर 12.30 बजे : कमलनाथ जंबूरी मैदान के लिए रवाना हो चुके हैं| थोड़ी ही देर में वे समारोह स्थल पहुंचेंगे|
दोपहर 12.15 बजे : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दिलवाएंगी शपथ|
दोपहर 12.00 बजे : कंप्यूटर बाबा का बयान
मंत्री पद मिलने के सवाल पर कंप्यूटर बाबा बोले, मंत्री पद देना पार्टी के हाथ में है| संत समाज को आने वाली सरकार पर पूरा भरोसा है| कमलनाथ को हिला पाने का दम किसी में नहीं है|
भूपेश बघेल ने कांग्रेस में ला दी आंधी
मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ इन्हें मिलेगा मंत्री पद
राजस्थान शपथ ग्रहण समारोह LIVE

5 Comments
Pingback: Latest Madhya Pradesh News In Hindi : तापमान में भारी गिरावट
Pingback: 1984 Anti-Sikh Riots Updates: सज्जन कुमार को उम्रकैद की सज़ा
Pingback: Chief Minister Of Chhattisgarh Bhupesh Baghel Decision: किसानों का कर्ज़ माफ
Pingback: Kamal Nath Today Statement 19 Dec : कमलनाथ ने शपथ लेने के बाद जो बयान दिया..
Pingback: Madhya Pradesh : Kamal Nath Cabinet Oath Ceremony LIVE Updates