इंदौर शहर का बिगड़ैल ट्रैफिक अब कुछ हद तक सुधर सकता है| इंदौर नगर निगम अब तक ट्रैफिक पुलिस को यातायात सुधार के लिए संसाधन देता आ रहा है, जिसके दम पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर अव्यवस्थित ट्रैफ़िक को सुधारने का काम करती आई है, लेकिन अब निगम का यातायात विभाग खुद पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफ़िक सुधार में अपनी भूमिका निभाएगा और पूरा हस्तक्षेप भी करेगा| इस संबंध में निगम कमिश्नर आशीषसिंह ने निगम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद नगर- निगम का अमला सक्रिय हो गया है|
वसूली की राशि, अब निगम करेगा खर्च
इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त देवेंद्रसिंह ने बताया कि ट्रैफिक सुधार की दिशा में यह एक बड़ा कदम है| हालांकि निगम अधिकारियों को अभी इस काम को करने के लिए स्पष्ट दिशा- निर्देशों की आवश्यकता है| सिंह ने बताया इस कि नई कवायद के कारण निगम को अब वह राशि मिल सकेगी, जिसका उपयोग पुलिस यातायात सुधार के लिए करती आई है|
मिलकर करेंगे काम
इस नई व्यवस्था को लेकर ट्रैफ़िक पुलिस का कहना है कि अब तक पुलिस यातायात सुधार की दिशा में अकेले काम कर रही थी| अब मिलकर काम किया जा सकेगा, जिसका लाभ यह होगा कि शहर की सड़कों पर गलत तरीके से पार्क होने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी| साथ ही प्रभावी कार्रवाई भी हो सकेगी|

Comment
3 Comments
Pingback: पुलिस कर रही है संदिग्ध महिला से पूछताछ - Talentedindia
Pingback: मच्छी बाजार में हुई तोड़फोड़ - Talentedindia
Pingback: इंदौर: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में 78 प्रतिशत कार चालक - Talentedindia