मेरी बेटी के साथ बुरा करने वालों का भगवान बुरा करेगा| मेरी 4 माह की बेटी के साथ कुकर्म करने वाले के साथ ऊपर वाला न्याय करेगा| ये शब्द हैं उस मां के, जिसकी बेटी को उसके ही मुंहबोले भाई ने दुष्कर्म के बाद फेंककर मार डाला| इंदौर शहर में लाड़ली के साथ हुई घटना ने पूरे शहर का दिल पसीज दिया है| एक मासूम से इतनी घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाने की शहर में मांग उठने लगी है|
इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र स्थित शिवविलास पैलेस में शुक्रवार को बच्ची की लाश मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई थी| राजवाड़ा पर ही गुब्बारे बेचने वाले परिवार की 4 माह की बच्ची के साथ उसी की मां के रिश्तेदार ने पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसे सीढ़ियों पर फेंककर मार डाला| एक मुंहबोले मामा द्वारा किया गया यह कृत्य समाज को शर्मसार कर देने वाला है| परिवार को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा| कोई अपना ही उनका सहारा छीन लेगा| इसे लेकर ये लोग आज भी स्तब्ध हैं| बच्ची की नानी धन्नोबाई ने बताया कि उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी को कोई उनके बीच से ले जाकर मौत के घाट उतार देगा|
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी बच्ची को ले जाते हुए और बाद में अकेला नज़र आ रहा है| घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद शहर के व्यापारी और अन्य लोगों ने भी परिवार को धीरज बंधाया| इस घटना के बाद शहरवासियों में आक्रोश है| सभी वर्ग के लोगों का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए| सभी लोगों की यही मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि आगे से किसी और परिवार की मासूम के साथ कोई ऐसी हरकत न कर सके|

1 Comment
4 din pahle 4 shabad likhne ka socha tha. Socha naa tha 4 din baad 4 shabad us 4 mahine ke bacchi ke naam hoga. Hum bass likhte rah jayenge, chalte rah jaayenge, candel march karte rah jaayenge, justice for her kahte rah jaayenge, par hum ye bhul gaye ye India hai or ye vahi India hai jo Gandhi ji ke siddhant pe chalta hai bura mat dekho bura mat suno bura mai bolo kaash ye sab ki jagah koi ye laagu karde ki bura mat karo. Gandhi ji ne ye kaha koi ek gaal pe maare to dusra gaal aage kardo kaash koi ye laagu karde koi ek rape kare to sidha usko maar daalo. Ye bharat hai mera bharat hai aapka bharat hai hum sabka bharat hai schoolo mai padaya all indians are my brother and sister fir kis kitab mai sikhaya ki unhi se rape karo. sunke mera dil dimag kho saa gaya hai us mausam ki dasta jo mahaj sirf 4 mahine ki thi issey pahle 9 saal ki bacchi uske baad 12 saal ki alfia or uske pahle nirbhaya sabmey har chij common rape, justice, candel march, fight, laws, etc etc. but not more then that itna kuch likhna sochna or bolna nahi hai agar sach mai chahte ho to please on the spot kill them ka order laagu kardo.