केरल राज्य प्रकृति की सबसे अच्छी रचनाओं में से एक है, जहां सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी कई पर्यटक घूमने आते हैं| प्राकृतिक सौंदर्य के कारण बहुत से लोग केरल जाते हैं, लेकिन अब वहां खूबसूरती की जगह प्रकृति का तांडव देखने को मिल रहा है| राज्य भीषण वर्षा और बाढ़ की चपेट में आ गया है| बारिश और बाढ़ के कहर से अभी तक 324 लोगों की मौत हो गई है, लाखों लोग बेघर हो चुके हैं और कई अभी भी फंसे हुए हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केरल बाढ़ का जायजा लेने पहुंच गए हैं| उन्होंने 500 करोड़ की सहायता का ऐलान किया है| पीएम सीएम पिनराई विजयन, केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं| वहीं पंजाब सरकार ने भी मदद का ऐलान किया है|
The Prime Minister is reviewing the flood situation in Kerala at a high-level meeting. @CMOKerala pic.twitter.com/3VNq0ehSry
— PMO India (@PMOIndia) August 18, 2018
इस केरल बाढ़ को इस सदी की सबसे भयानक बाढ़ माना जा रहा है| एनडीआरएफ के अलावा सेना की तीनों फोर्स राहत कार्यों में लगी हुई है| जवान छतों पर फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर रहे हैं, जो लैंड-स्लाइड्स के कारण दुनिया से कट गए हैं| कई लोग राहत शिविरों में भी फंसे हुए हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर रात तिरुवनंतपुरम पहुंच गए| उन्होंने विमान में सवार होकर स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई और अब प्रदेश की राहत के लिए बैठक कर रहे हैं|
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi conducts an aerial survey of flood affected areas. PM has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh per person to the next kin of the deceased and Rs.50,000 to those seriously injured, from PM’s National Relief Funds (PMNRF). #KeralaFloods pic.twitter.com/T6FYNVLmMu
— ANI (@ANI) August 18, 2018
Watch: People being airlifted from a terrace
Over 82,000 people were rescued on Friday by multiple agencies which are involved in relief operations. pic.twitter.com/8MKgwyeBgv
— The Indian Express (@IndianExpress) August 18, 2018
केरल के सीएम पी.विजयन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, “केरल पिछले 100 सालों में सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है, 80 बांध खोल दिए गए है, 324 जिंदगियां खत्म हो गईं और 2 लाख 23 हजार 139 लोगों को 1500 से ज्यादा राहत शिविरों में पहुंचाया गया है|”
Kerala is facing its worst flood in 100 years. 80 dams opened, 324 lives lost and 223139 people are in about 1500+ relief camps. Your help can rebuild the lives of the affected. Donate to https://t.co/FjYFEdOsyl #StandWithKerala.
— CMO Kerala (@CMOKerala) August 17, 2018
A pregnant lady with water bag leaking has been airlifted and evacuated to Sanjivani. Doctor was lowered to assess the lady. Operation successful #OpMadad #KeralaFloodRelief #KeralaFloods2018 pic.twitter.com/bycGXEBV8q
— SpokespersonNavy (@indiannavy) August 17, 2018
कर्नाटक सरकार ने जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी कर दिए हैं|
डिप्टी कमिश्नर कोडागु: +91-9482628409
सीईओ जिला पंचायत कोडागु: +91-9480869000
हेलिकॉप्टर हेल्पिलाइन:+91-8281292702
चंद्रू : +919663725200
धनंजय : +91 9449731238
महेश: +91 9480731020
सेना: +91-9446568222
केरल में बाढ़ और बारिश से तबाही
देश में बाढ़ का कहर, 700 लोगों की मौत
