असम का ‘राष्ट्रीय नागरिक पंजिका’ (एनआरसी) मामला गर्माते जा रहा है| सोमवार को ड्राफ्ट जारी होने के बाद मंगलवार को इसका असर सदन में दिखा| सदन के अंदर की बहस बाहर भी दिखी| पूर्व अदाकार और राज्यसभा सांसद जया बच्चन जहां सदन के बाहर हाथों में तख्ती और पोस्टर लेकर प्रदर्शन करती नज़र आईं वहीं दो नेता आपस में नोकझोंक करते दिखे|
सांसद जया बच्चन तथा उनके साथ प्रदर्शन कर रहे सांसदों की तख्ती पर लिखा था, “अपने ही देश में हम भारतीय रिफ्यूजी हो गए|” इसके बाद से लोगों ने ट्विटर पर जया बच्चन को ट्रोल करना शुरू कर दिया| कई लोगों ने महानायक अमिताभ बच्चन को भी टैग किया| किसी ने लिखा कि जया बच्चन के पास मुंबई में कई सारे घर और बंगले हैं, ऐसे में उन्हें इन लोगों को अपने घर में पनाह देनी चाहिए| वहीं एक ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा, “अमिताभजी, आप अपनी पत्नी को समझाते क्यों नहीं हैं| राजनीति तक तो ठीक है, लेकिन जहां देश की सुरक्षा का सवाल हो, वहां तो कम से कम ऐसे काम न करें|”
https://twitter.com/Singh_Rupesh10/status/1024170287464624128
वहीं कांग्रेसी सांसद प्रदीप भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे में सदन के बाहर असम एनआरसी मुद्दे को लेकर जमकर बहस हुई| वे दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखे| दोनों नेताओं की जुबानी जंग कैमरे में कैद हो गई|
#WATCH: Union Minister Ashwini Choubey and Congress MP Pradip Bhattacharya argue in Parliament premises over #NRCAssam issue pic.twitter.com/lr5JPZ9uvK
— ANI (@ANI) July 31, 2018
कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य मंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया| इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जो इस देश का नागरिक है, वह इस देश में रहेगा| जो अवैध रूप से यहां रह रहे हैं और घुसपैठिए हैं, उन्हें देश छोड़कर जाना होगा|
