आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच खेला गया.मुंबई ने इस लीग में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए इस लीग के खिताब पर पांचवी बार कब्जा किया.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली कैपिटल्स 157 रनों पर सिमट गई और इससे एक तरफा मुकाबले को मुंबई ने चैंपियनों की तरह अपने नाम किया.फाइनल जीतने वाली मुंबई के साथ-साथ अन्य टीमों को कितने इनामी राशि मिली इसकी जानकारी के लिए पड़े नीचे की पूरी डिटेल.
Happy that we gave people something to cheer for: @mipaltan' five-time IPL winning captain @ImRo45 ???#Dream11IPL #Final #MIvDC pic.twitter.com/l8aUTvtLaa
— IndianPremierLeague (@IPL) November 10, 2020
दिल्ली कैपिटल्स को IPL-13 के फाइनल में मात देकर मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
इससे पहले मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताबी जीत हासिल की थी.
चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मिला 20 करोड़ रुपये का इनाम.
रनर्स-अप दिल्ली कैपिटल्स को मिला 12.5 करोड़ रुपये
अब तक आईपीएल चैम्पियन
1. मुंबई इंडियंस – 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) कप्तान रोहित शर्मा
2. चेन्नई सुपर किंग्स – 3 बार (2010, 2011 और 2018) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
3. कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 बार (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर
4. सनराइजर्स हैदराबाद – 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर
