इंटरपोल का शिकंजा : पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों का घोटाला कर विदेश भागने वाले मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने शिकंजा कसा है| दरअसल, सीबीआई के आग्रह पर इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है| अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी| इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में फरार होने वाले चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है|
मेहुल चोकसी 13,500 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपियों में से एक है| इस धोखाधड़ी मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है| सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया, “इंटरपोल ने सीबीआई के अनुरोध पर मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है|” वहीं चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ मामले राजनीतिक षडयंत्र का नतीजा हैं| उसने भारत में जेल की स्थितियों, अपनी निजी सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सवाल भी उठाए हैं|
नीरव मोदी व मेहुल चोकसी के खिलाफ फरवरी में पीएनबी धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था| प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगाए गए धनशोधन के आरोपों के आधार पर इंटरपोल ने जुलाई में नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था| सीबीआई ने पिछले महीने अपने आरोप-पत्र में कहा कि चोकसी ने 7,080.86 करोड़ रुपए ठगे, जो इस देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला है|
VIDEO: मेहुल चोकसी पहली बार आया सामने, कहा – सारे आरोप गलत
मेहुल चोकसी: 130 देशों में बिना वीजा घूमने के लिए…
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ…
