दुनियाभर में वीमन्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है| कई संस्थानों में तो इसके बाद ही भव्य रूप से 8 मार्च को वीमन्स डे यानी महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन यदि किसी से पूछें कि मेन्स-डे यानी पुरुष दिवस कब मनाया जाता है तो शायद कुछ ही लोग इसका जवाब दे पाएं| आज 19 नवंबर है और इस दिन अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस यानी इंटरनेशनल मेन्स डे मनाया जाता है| इस ख़ास दिन हम आपको इस दिन से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं|
इस दिन मनाया गया था पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस
अमरीका के मिसौर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर थॉमस योस्टर की कोशिशों के बाद पहली बार 7 फरवरी 1992 के दिन अमरीका, कनाडा और यूरोप के कुछ देशों ने अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का जश्न मनाया था| 1995 से कुछ देशों ने इसे मानना बंद कर दिया| हालांकि कई देश इस दौरान अपने-अपने हिसाब से पुरुष दिवस का जश्न मनाते रहे हैं|
बदली अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की तारीख
1995 में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाना लोगों ने बंद कर दिया था, इसके बाद डॉ.जीरोम तिलकसिंह की कोशिश के बाद 19 नवंबर के दिन को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के लिए चुना गया| वर्ष 1998 में त्रिनिदाद एंड टोबेगो में पहली बार 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया| 1998 के बाद से दुनियाभर के 70 देशों में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाने लगा|
इस दिन भारत में पहली बार मनाया गया
भारत एक पुरुष प्रधान देश है और यहां वर्ष 2007 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया| इसे पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था ‘सेव इंडियन फैमिली’ ने पहली बार मनाया था| इसके बाद ‘ऑल इंडिया मेन्स वेल्फेयर एसोसिएशन’ ने भारत सरकार से यह मांग की कि महिला विकास मंत्रालय की तरह पुरुष विकास मंत्रालय भी बनाया जाए|

1 Comment
Pingback: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस - Talentedindia