फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया की सबसे ज्यादा ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है| फोर्ब्स की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में चार भारतीय महिलाओं का नाम आने से देश का गौरव बढ़ गया है| इस सूची में पहले की ही तरह इस बार भी जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पहले स्थान पर हैं| वे लगातार आठ बार इसमें पहला स्थान प्राप्त कर चुकी हैं|
किसे मिलता है फ़ोर्ब्स की सूची में स्थान
फ़ोर्ब्स की सूची में व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, वित्त, मीडिया, मनोरंजन, राजनीति और चैरिटी जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली शीर्ष महिलाओं को स्थान दिया जाता है|
फोर्ब्स की 100 ताकतवर महिलाओं में चार भारतीय महिलाएं शामिल
फोर्ब्स की 100 ताकतवर महिलाओं में चार भारतीय महिलाओं का नाम आना देश के लिए बड़ी बात है| भारत की एचसीएल इंटरप्राइजेज की सीईओ और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोशनी नादर मलहोत्रा को इस बार फ़ोर्ब्स में 51वां स्थान मिला है| रोशनी भारत की चारों महिलाओं में से पहले स्थान पर हैं| इनके बाद किरण मजूमदार को स्थान मिला है| किरण मजूमदार बायोकॉन इंटरप्राइजेस की एमडी हैं, उन्हें सूची में 60वां स्थान दिया गया है|
फ़ोर्ब्स की सूची में भारत की शोभना भरतिया को भी स्थान मिला है| हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप की एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना को इस सूची में दुनिया की 88वीं सबसे ताकतवर महिला बताया गया है| वहीं हाल ही में शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड और हॉलीवुड में अभिनय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा को इस सूची में 94वां स्थान मिला है| वहीं इसमें सबसे कम उम्र की टेलर स्विफ्ट हैं, जिनकी उम्र महज 28 साल तथा सबसे अधिक उम्र क्वीन एलिजाबेथ की है, जिनकी उम्र 92 वर्ष है|
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
फोर्ब्स ने जारी की प्रतिष्ठित कंपनियों की लिस्ट, भारत की 12 कंपनियां
फोर्ब्स की ताज़ा सूची जारी, अक्षय कमाई में भी खिलाड़ी
‘फ़ोर्ब्स’ ने माना देश का सबसे लोकप्रिय चेहरा

1 Comment
Pingback: Current Affairs December 5, 2018 - Abhender Ranga