बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती पेथाई तूफान का क़हर बढ़ता ही जा रहा है| अब इसका असर बिहार में भी देखा जा रहा है| मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों से बिहार में बादल छाए हैं| वहीं सोमवार रात से ही तेज़ बारिश भी शुरू हो चुकी है| बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है|
मौसम विभाग का कहना है कि पेथाई तूफान के प्रभाव के कारण पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे जा चुका हैं| आज यानी मंगलवार का दिन बिहारवासियों के लिए कठिनाई से भरा रह सकता है| बारिश बढ़ने से ठंड भी तेज़ हो रही है| पटना में पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं|
गौरतलब है कि पेथाई तूफान के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है| इसके कारण कई लोग लापता हो चुके हैं तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई है| चक्रवात से राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी गोदावरी जिला प्रभावित हुआ है| प्रति घंटे 85-90 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही तूफानी हवाओं के कारण पूर्वी गोदावरी जिले के कात्रेनिकोना, तल्लारेवू और मलकीपुरम में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई|
‘पेथाई’ चक्रवात ने मचाई भारी तबाही
आंध्रप्रदेश और ओडिशा में ‘पेथाई’ की तबाही
इस राज्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा तूफ़ान
