आंध्रप्रदेश के पूर्वी तट गोदावरी से चक्रवाती तूफ़ान ‘पेथाई’ टकरा गया है। चक्रवाती तूफ़ान के पूर्वी गोदावरी तट से टकराने के कारण राज्य के तटीय जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। इस चक्रवात के कारण आंध्रप्रदेश और ओडिशा राज्य के कई इलाकों में 90 किमी. प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज रफ्तार हवाओं और बारिश के कारण तटीय जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विशाखापट्टनम में तेज़ रफ़्तार हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
Andhra Pradesh: Trees were uprooted in Visakhapatnam district's Narsipatnam after strong winds and rainfall hit the region. Roads are being cleared by the local administration. #CyclonePhethai pic.twitter.com/PRssp7R1Rr
— ANI (@ANI) December 17, 2018
वहीं आंध्र प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन अधिकरण ने जानकारी दी है कि विजयवाड़ा शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा किसी और हिस्से से किसी भी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। दक्षिण केंद्रीय रेलवे ने चक्रवात की वजह से अपनी कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया और कुछ अन्य ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के कई हिस्सों जैसे गजपति, गंजम, रायगढ़ा और कालाहांडी में लगातार भारी बारिश हो रही है। राज्य सरकार की तरफ से मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी में कहा गया है कि अगले 24 घंटों तक पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे गहरे समुद्री इलाकों में मछुआरे जाने से बचें। इसके अलावा आपदा प्रबंधन ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
इस राज्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा तूफ़ान
मौत बनकर आया गाज़ा तूफ़ान
गाज़ा तूफान, तबाही की आशंका
