भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जमकर मज़ाक (CM Kejriwal Video Trolled) उड़ाया| उस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्द्धन भी मौजूद थे| जब सीएम केजरीवाल भाषण दे रहे थे, तब भाजपा कार्यकर्ता खांसने की आवाज़ निकालकर उनके भाषण में बाधा डालने लगे| इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|
‘आप’ के स्थापना दिवस पर बरसे केजरीवाल
#WATCH BJP workers troll Delhi CM Arvind Kejriwal, start coughing when he begins to talk. Union Minister Nitin Gadkari intervened and Kejriwal began. pic.twitter.com/tABmZJcreS
— ANI (@ANI) December 28, 2018
विज्ञान भवन में चल रहे कार्यक्रम (CM Kejriwal Video Trolled) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबोधन के दौरान जब भाजपा के कार्यकर्ता खांसने की आवाज निकाल रहे थे, तब उन्हें शांत करवाने के लिए नितिन गडकरी और हर्षवर्द्धन को हस्तक्षेप करना पड़ा| उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि शांत रहिए| कई बार सीएम केजरीवाल ने भी कार्यकर्ताओं को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने| इसके बाद जब लोगों की आवाज़ ज्यादा तेज़ हो गई तो केंद्रीय मंत्री ने सभी को शांत करवाया|
अरविन्द केजरीवाल पर फेंका गया मिर्च पाउडर
इस कार्यक्रम का स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन पर किया गया था| इसमें केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन के साथ ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से भाजपा सांसद और कई कार्यकर्ता शामिल थे|
‘ठुल्ला’ कहने के केस में केजरीवाल बरी
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
