इंदौर में चार महीने की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद विपक्ष कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरने में जरा भी देर नहीं की। कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शिवराज पर निशाना साधा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने इंदौर दुष्कर्म के मामले पर सरकार को घेरते हुए ट्विटर हैंडल पर लिखा, “शिवराजजी, अब तो स्वीकार कर लीजिए कि मध्यप्रदेश अब रेप स्टेट बन गया है, आपके पसंद के शहर इंदौर में चार माह की बच्ची भी सुरक्षित नहीं है।
शिवराज जी,अब तो स्वीकार कर लीजिए कि मप्र रेप स्टेट बन गया है, आपके पसंद के शहर इंदौर में 4 माह की बच्ची भी सुरक्षित नही है!
— Arun Yadav 🇮🇳 (@MPArunYadav) April 21, 2018
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा कि कब तह होते रहेंगे हम शर्मसार, बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए कब जागेगी यह गूंगी-बहरी भाजपा सरकार|
कब तक होते रहेंगें हम शर्मसार
बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए कब जागेगी यह गूंगी बहरी भाजपा सरकार pic.twitter.com/mtZUWrhu77— Arun Yadav 🇮🇳 (@MPArunYadav) April 21, 2018
गौरतलब है कि इंदौर में शुक्रवार को एक चार माह की बच्ची को उसका ही दूर का मामा उठाकर ले गया था। बच्ची की मां से बदला लेने के लिए आरोपी ने उसके साथ रेप करने के बाद उसे मार डाला।
