आज़म खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद हैं। आए दिन वे कोई ना कोई मुसीबत मिएँ पड़ ही जाते हैं| हाल ही में रामपुर के 2 लोगों ने आजम खान पर भैंस चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। एक शख्स ने दो भैंस और दूसरे ने एक भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है| मामले में आजम खान सहित 6 लोगों के नाम सामने आये हैं| वहीं 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 504, 506, 427, 395, 448 और 492 के तहत केस दर्ज हुआ है|
INX Media Case : चिदंबरम को 5 सितंबर तक मिली गिरफ़्तारी से राहत
साल 2014 में आजम खान की भैंस चोरी हुई थी, तब सत्ता सपा के हाथ में थी और सब कुछ आजम खान के पक्ष में था| यह मामला मीडिया में लम्बे समय तक सुर्खियों में था। पांच महीने पुलिस की कड़ी जांच के बाद अपराधी का पता लगाया गया था, लेकिन अब मामला बिलकुल उल्टा है। इस बार भैंस चोरी का आरोप आजम खान पर लगा है, जब सत्ता में भाजपा है| ऐसे में आजम खान की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।
आजम खान अक्सर अपने विवादित बयान के लिए सुर्खियों में रहते हैं। बुधवार को आजम खान पर चल रहे 29 मुकदमों में जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई| आजम खान के खिलाफ जमीनी विवाद, लोक प्रतिनिधि अधिनियम और कई दूसरे मामलों में जिला अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की गई है|
Kherki Daula Toll Video Viral : टोल प्लाजा में एक सिरफिरे ने महिला से की मारपीट…
आजम खान अवैध रूप से पेड़ कटवाने के मामले में भी फंसे हैं| सपा सांसद जौहर यूनिवर्सिटी को लीज पर दी गई जमीन से खैर के पेड़ गायब होने के मामले में फंसे हैं| लीज पर ली गई जमीन से पेड़ गायब होने के मामले में एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ये मामला गाटा संख्या 1252 और 1418 नंबर की जमीन का है| ये जमीन जौहर यूनिवर्सिटी को लीज पर दी गई थी|
आजम पर आरोप है कि उन्होंने यतीम खाना सराए गेट के पास बनाए गए अपने रामपुर पब्लिक स्कूल के लिए घोसीपुरा के लोगों को धमका कर उनके घर तुड़वा दिए। उनके साथ मारपीट की और उनके घरों में रखा सामान लूट लिया। इस प्रकार के कुल 29 मामले आजम खान पर लंबित हैं|
जानिए, कौन है ज्यादा ताकतवर भारत या पाकिस्तान
-मृदुल
