विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में हार का दंश झेल रही भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा नगर निगम चुनाव से थोड़ी राहत मिली है। हरियाणा में 5 जिलों में हुए नगर निगम चुनाव की मतगणना आज बुधवार 19 दिसंबर को सुबह 8 बजे से जारी है। नगर निगम चुनाव के परिणाम कुछ ही देर में घोषित हो जाएंगे। अब तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पांचों जिलों में आगे चल रहे हैं।
इन निकाय चुनावों को विधानसभा के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इन निकाय चुनावों के नतीजों पर सभी दल अपनी नज़रें जमाए बैठे हैं। इस चुनाव में किसी दल ने अपना भाग्य आजमाया हो या नहीं, लेकिन सभी की नज़रें इसके नतीजे पर टिकी हैं। इस चुनाव से भविष्य की तस्वीर सामने आ जाएगी। वहीं तीन राज्य में करारी हार झेल चुकी भाजपा को इस निकाय चुनाव से थोड़ी राहत ज़रूर महसूस हुई है।
पानीपत के 14 वार्डों में भी भाजपा ने जीत के झंडे गाड़े हैं। हरियाणा में हो रहे 5 नगर निगमों और 2 नगरपालिकाओं के चुनाव पूरे प्रदेश की राजनीति में अपना असर दिखाएंगे। इसी से पूरे प्रदेश की राजनीति की दिशा तय होगी। नतीजे घोषित होने से पहले सभी दलों के दिग्गजों की सांसें अटकी हुई हैं। वहीं भाजपा इन चुनावों में जीत की ओर अग्रसर दिख रही है।
LIVE : छत्तीसगढ़ शपथग्रहण समारोह
LIVE : मध्यप्रदेश शपथ ग्रहण समारोह
राजस्थान शपथ ग्रहण समारोह LIVE
