बुराड़ी हत्याकांड के बारे में सुनकर देश में हर व्यक्ति की रूह कांप गई थी| अब रांची में बुराड़ी जैसा मामला फिर सामने आया है| इस मामले में एक ही परिवार के सात लोगों का शव मिला है, जिनमें पांच व्यस्क और दो बच्चे हैं| झारखंड की राजधानी रांची एक ही परिवार के सात लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है| इन सातों लोगों में से 2 लोगों ने फांसी लगाई है|
रांची में बुराड़ी जैसा मामला सामने आने के बाद आसपास के रहवासी सदमे में हैं| शुरुआती जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है| दरअसल, मूलरूप से बिहार भागलपुर के रहने वाले दीपक झा रांची में गोदरेज कंपनी में काम करते थे| वे अपने परिवार के साथ कांके थाना क्षेत्र के बोडेया कोल्ड स्टोरेज के पास किराये के मकान में रहते थे| उसके साथ परिवार में पत्नी, दीपक के माता-पिता और बच्चे भी रहते थे|
रांची में बुराड़ी जैसी इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है| रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी है| कांके थाना प्रभारी और पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं| सोमवार को बुराड़ी जैसा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया| फिलहाल सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है|
मामले में पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है| मकान मालिक ने कहा कि सवेरे एक परिजन आया था और उसी ने खिड़की से झांककर देखा तो सभी को घर के अंदर मृत पाया, तब जाकर मामला सामने आया| वहीं पड़ोसियों का कहना है कि रविवार रात सभी सामान्य थे, उनके घर से झगड़े की भी आवाज नहीं सुनाई दी| एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सात लोगों ने खुदकुशी की है| परिवार के सदस्यों ने खुदकुशी का कदम क्यों उठाया अभी इस बारे में पता नहीं चल सका है| पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है|
हजारीबाग में बुराड़ी जैसा कांड, क्या थी वजह?
बुराड़ी हत्याकांड : अनजान ने भेजी चिट्ठी और…
बुराड़ी हत्याकांड : रजिस्टर में किसे बताया कलयुगी?
