आप रोज़-रोज घर का खाना खाकर उब जाने पर कभी-कभी परिवार के साथ होटल में खाना खाने जाते होंगे | इसके लिए आप ऐसी होटल का चयन करते होंगे, जो सबसे अच्छा भोजन परोसती हो और शहर में सबसे प्रसिद्ध हो | इन होटल में कोई ख़ास बात नहीं होगी, लेकिन हम आपको भारत के कुछ ऐसे होटलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां जाना आपके लिए एक नया अनुभव होगा| यहां जाकर भोजन करना आपके लिए जीवनभर के लिए यादगार साबित होगा|
इस मंदिर में भगवान को चढ़ती है सिगरेट
अहमदाबाद में ऐसी चार अनूठी होटलें हैं
# न्यू लकी रेस्टोरेंट
कोई व्यक्ति यदि आपसे कब्रिस्तान में जाकर खाना खाने के लिए कहे तो आप उसे मनोरोगी कहेंगे परन्तु अहमदाबाद में एक ऐसा स्थान है, जहां लोग कब्रों के बीच खाना खाते हैं| दरअसल यह स्थान एक होटल है, जिसका नाम ‘न्यू लकी रेस्टोरेंट’ है | इस रेस्टोरेंट के मालिक “कृष्णन गुड्डी” का अलग ही नज़रिया है। उनका मानना है कि कब्रें उनके लिए एक अच्छी किस्मत का प्रतीक हैं इसलिए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट को कब्रिस्तान के ऊपर बनाया है। उन्होंने कब्रों को हटाया भी नहीं है। इस रेस्टोरेंट के अंदर टेबल-कुर्सी के साथ कब्रें भी मौजूद हैं। यह 50 साल पुराना रेस्टोरेंट है, जहां आज भी कब्रों के बीच बैठकर चाय पी जाती है। यह जगह कमजोर दिलवालों के लिए बिलकुल नहीं है।
Photos : इसके खून से नहाती है यह महिला
# सेवा कैफे
अहमदाबाद के दूसरे अनूठे रेस्टोरेंट का नाम है सेवा कैफे| इस कैफे का काम भी है। यहां आने वाले लोगों का पूजा की थाली और कुमकुम से स्वागत किया जाता है। इस होटल की सबसे खास बात यह है कि यहां खाना खा लेने के बाद बिल नहीं दिया जाता है| आपने बिलकुल सही पढ़ा| दरअसल, यहां बिल की जगह ग्राहकों को खाली लिफाफा दिया जाता है, जिस पर “पे फ्रॉम योर हार्ट” लिखा होता है। इसका मतलब है कि आप यहां स्वेच्छा से जितना चाहे उतना पैसा दे सकते हैं। इस जगह को पूरी तरह से घर जैसा बनाया गया है। यह रेस्टोरेंट वाकई अपने नाम को सार्थक करता है|
# नेचर्स टॉयलेट कैफे
होटल के नाम में टॉयलेट शब्द पढ़कर आपको अजीब लगा होगा| जब इसके बारे में जानेंगे तो आप चौंक जाएंगे| दरअसल, यहां आने वालों को सोफे-कुर्सी पर नहीं बल्कि टॉयलेट सीट पर बिठाया जाता है। यह होटल सुलभ शौचालय जैसा लगता है| यह अहमदाबाद के फेमस रेस्टोरेंट में से एक है। यहाँएक गार्डन भी मौजूद है, जिसमें सन 1950 के दशक में होने वाले अलग-अलग तरह के लगभग 20 से भी ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं।
चेन्नई में ऐसी दो प्रमुख अनूठी होटलें हैं
# कैदी किचन, चेन्नई
कब्रिस्तान तक तो ठीक है, लेकिन यदि आपको जेल में खाना खाने को कहा जाए तो आप ऐसे खाने से तौबा ही करना चाहेंगे| परन्तु चेन्नई में लोग शौक से जेल में खाना खाने जाते हैं| दरअसल, यह जेल नहीं, बल्कि जेल की थीम पर डिजाइन किया गया होटल है| इस रेस्टोरेंट में जेलर आपका ऑर्डर लेते हैं और वेटर कैदी के लिबास में आपको खाना परोसते हैं। आपको यहां ऐसा लगेगा जैसे आप सचमुच जेल में हों|
# हाईजैक रेस्टोरेंट
अहमदाबाद की चौथी और चेन्नई की इस दूसरी अनूठी होटल कम रेस्टोरेंट को एक डबल डेकर बस में बनाया गया है। ये रेस्टोरेंट राजकोट, और सूरत में भी है| हाईजैक रेस्टोरेंट नामक इस होटल में आपको स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ लॉन्ग ड्राइव का भी अनुभव दिया जाता है। यह बस में बना हुआ एक चलता-फिरता रेस्टोरेंट है। 40 से 45 किलोमीटर के इस अनूठे सफर को मात्र एक से डेढ़ घंटे में पूरा किया जाता है।
हैदराबाद में ऐसी दो प्रमुख अनूठी होटलें हैं
डायलॉग इन द डार्क
जिन लोगों को अंधेरा काफी पसंद है, यह जगह उन्हीं के लिए है| यहां आप खाने का भरपूर आनंद उठा तो सकते हैं, लेकिन उसे देख नहीं सकते क्योंकि इस रेस्टोरेंट में किसी भी तरह की लाइट नहीं है। यहां अंधेरे में खाना खाने के लिए आपको निर्देश दिए जाते हैं और आपको अपने सेंसेस का भी इस्तेमाल करना पड़ता है।
70 एमएम
आप यदि बॉलीवुड की फिल्मों के दीवाने हैं तो बेशक यह जगह आपके लिए ही है। हैदराबाद के इस रेस्टोरेंट को बॉलीवुड की धारणा पर बनाया गया है। यहां की दीवारों पर आपको प्यासा (pyaasa) से लेकर “दिलवाले” तक के पोस्टर दिखाई देंगे। यहां आप खाना खाते समय बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्में भी देख सकते हैं। अब जब खाने के साथ अपनी पसंद की फिल्म भी देखने को मिल जाए तो फिल्म प्रेमियों को तो मज़ा आना स्वाभाविक है|
मुंबई में भी ऐसी दो प्रमुख अनूठी होटलें हैं
द बार स्टॉक एक्सचेंज
मुंबई का यह रेस्टोरेंट किसी स्टॉक मार्केट से कम नहीं है। यहां आपको शेयर में इन्वेस्ट नहीं करना है बल्कि पैसे सिर्फ अपनी ड्रिंक के ही देने हैं। यहां मिलने वाली ड्रिंक्स के भाव किसी स्टॉक एक्सचेंज की मार्केट की तरह गिरते और बढ़ते रहते हैं। जब रेस्टोरेंट खुलता है तो चीजों के दाम कम होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे चीजों की डिमांड बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उनका दाम बढ़ने लगता है।
# 21 फारेनहाइट
मुंबई समुद्र किनारे स्थित शहर है, जहां लोग गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान रहते हैं| यहां बारिश भी कभी भी हो जाती है परंतु यहां एक स्थान पर बर्फ ही बर्फ है व लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं| दरअसल, यह स्थान मुंबई में स्थित एक रेस्टोरेंट है| इस रेस्टोरेंट को पूरी तरह बर्फ से बनाया गया है। यहां ड्रिंक्स और ठंडी चीजों को परोसने करने के लिए बर्फ की प्लेट और गिलास का इस्तेमाल किया जाता है।यहां टेबल और कुर्सियां से लेकर पर्दे भी बर्फ से ही बने हुए हैं।
मुंबई में भी ऐसी एक अनूठी होटल है
सिल्वर मेट्रो, बेंगलुरु
बेंगलुरु के इस रेस्टोरेंट को बिल्कुल मेट्रो ट्रेन की तरह बनाया गया है। इसके अंदर ट्रेन में पाई जाने वाली सिल्वर दीवारें, पैसेंजर सीट आदि जैसी सभी चीजें बनाई गई हैं। यहां पर भोजन भी बहुत स्वादिष्ट मिलता है|
रोजाना रूप बदलता है मक्खन से बना शिवलिंग
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
