अभी फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है| इस वीडियो को देखकर हर कोई उसे अपनी सोशल मीडिया वाल पर शेयर करने से पीछे नहीं हट रहा है| जिसने भी अभी तक इसे देखा, हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है|
महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को शेयर किया है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है| वीडियो में एक बच्चा पुराने टायर से खेलता नज़र आ रहा है| बच्चा टायर के अंदर घुसता है और कुछ बच्चे जोर से टायर पर धक्का देते हैं और टायर चलने लगता है| इसके बाद वह खुद अपने पैरों से टायर को घुमाकर वापस ले आता है|
#whatsappwonderbox To all my colleagues at Mahindra Automotive: Our ambitions in mobility can be inspired by visions of autonomous&flying cars&spaceships. But let’s never fail to be driven by children & how they invent new ways to experience the joy of movement.. pic.twitter.com/0aiiNGAf3p
— anand mahindra (@anandmahindra) July 14, 2018
इस वीडियो के लिए आनंद महिंद्रा ने लिखा है, “बच्चों की ड्राइविंग पर कभी सवाल नहीं उठाना चाहिए और बच्चे ने जिस तरह का इनवेंशन किया, वह वाकई शानदार है|” इस वीडियो को अभी तक 14 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं| वहीं 3500 से ज्यादा लोग इसे री-ट्वीट भी कर चुके हैं|
