ऐसे कई छोटे-छोटे वास्तु दोष है जिन्हे हम इग्नोर करते है, लेकिन यह हमारे जीवन पर बड़ा असर डालते है| इन वास्तुदोषों पर ध्यान देकर हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से बच सकते है| इन चीजों में मनीप्लांट भी शामिल है| आपने अक्सर घरों में मनी प्लांट (Correct Way To Keep Money Plant) देखा होगा | कहां जाता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से धन-धान्य की कमी नहीं होती | इस भावना के चलते हर कोई अपने घर में मनी प्लांट ज़रूर लगाता लगता है| मनी प्लांट के बारे में कहा जाता है कि यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी करता है|
हाथ की रेखाएं बताएंगी संतान सुख के बारे में
किन्तु क्या आप जानते है मनी प्लांट को सही जगह नहीं लगाने से प्रभाव उलटे भी हो सकते है| दिशा, रख-रखाव और जगह का मनी प्लांट से मिलने वाले लाभ पर बड़ा प्रभाव पड़ता है| ज़रूरी है कि मनी प्लांट को सही दिशा में ही प्लांट किया जाये | ध्यान रहे यह कभी सूखने ना पाए | वास्तु शास्त्र में इस पौधे के लाभों को प्राप्त करने के लिए कुछ नियम तय हैं|
दूध के ऐसे टोने-टोटकों से समस्याओं का होगा अंत
-मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं|
-उत्तर-पूर्व और पूर्व-पश्चिम दिशा में मनी प्लांट कभी न लगाएं|
-दक्षिण-पूर्व दिशा भगवान गणेश की होती है, इसीलिए इस जगह पौधा लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है|
-उत्तर-पूर्व सबसे नकारात्मक जगह मनी जाती है | इसीलिए इस जगह सिर्फ मंदिर या फिर तुलसी का पौधा ही लगाया जाना चाहिए |
-मनी प्लांट घर के बाहर ना लगाएं| इसे सिर्फ घर के अंदर लगाने से ही लाभ होता है|
-इसे कभी भी सूखने ना दें| जब भी इसकी पत्तियां हल्की पिली होने लगे तो इसे निकाल दें|
-मनी प्लांट की पत्तियां ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए, कभी भी नीचे जमीन को नहीं छूनी चाहिए| कई जगह इसे आपने डंडे के सहारे ऊपर बढ़ाते हुए देखा होगा |
-ऐसा माना जाता है कि ये पौधा जितना हरा रहेगा घर में धन की बढ़ोत्तरी उतनी ही होगी| कोशिश करे इसकी साज संभाल अच्छे से हो और आपको इसका पूरा लाभ मिले|
महिलाओं के पैरों में छिपा है उनका स्वभाव
