आज का दिन (Aaj Ka Rashifal 31 Jan 2019 ) कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए सभी उत्सुक रहते हैं| आज हम आपको आपकी राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आप जानना चाहते हैं| कैसा होगा आपका आज का दिन (Today Rashifal) और क्या कहते है आपके सितारें| आईये जानते है आज के राशिफल में |
Aaj Ka Rashifal 31 Jan 2019 In Hindi
मेष राशि (च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा| व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है| आज आपको कम मेहनत में अधिक फल मिलेगा| दफ्तर में काफी समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे| सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा|
वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब )
वृष राशि के लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा| दफ्तर में हर कार्य बारीकी से पूरा होगा| आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी| पुराने दोस्तों के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा| छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा|
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को )
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा| आपके पास नई जिम्मेदारियां आएंगी| नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी| माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा| पुराने दोस्तों से मेल-मिलाप हो सकता है|
कर्क राशि ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा| दफ्तर में किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी आपको मिलेगी| किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना बेहतर है| सेहत से संबंधित थोड़ी परेशानी हो सकती है| आज वाणी पर संयम बरतें|
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे )
सिंह राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा| आर्थिक संबंधित परेशानी आ सकती है| व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है| गलत राह पर ले जाने की सोच रखने वालों से आज दूर रहें|
कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा| आज पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा| आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी| लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे| नौकरी बदलने वाले लोगों के लिए दिन उत्तम है|
तुला राशि ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के लोगों को आज कम लाभ मिलेगा| धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी| पुरानी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है| कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी| धैर्य से फैसले लेने से सफलता मिलेगी|
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन अच्छा बीतेगा| जीवनसाथी और बच्चों की ओर से प्यार मिलेगा| सरकारी नौकरी वालों के लिए आज प्रमोशन का चांस बन सकता है| छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा| जो चाहेंगे आज समय से पूरा होगा| शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है|
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों के लिए आज दिन शानदार रहेगा| आज आप अपनी बात हर किसी के सामने बिना हिचक के रख सकेंगे| आर्थिक रूप से आप मजबूत बनेंगे| छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा|
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के लोगों के लिए आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा| आज जो योजनाएं आप बनाएंगे, उन्हें सफल होने में थोड़ा समय लगेगा| दफ्तर में सावधानी बरतने की जरूरत है|
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के लोगों के दिन शानदार रहेगा| रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे| आपकी रजनाओं की हर ओर तारीफ मिलेगी| पहले की अपेक्षा में आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा|
मीन राशि ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा| आज किसी भी सामाजिक संगठन या किसी एनजीओ स जुड़ने का आपको अवसर मिल सकता है| आज धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे| आपके मन को शांति मिलेगी|
-अंकुर उपाध्याय
Valentines Day 2019 Gifts : वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार चुने गिफ्ट
Feb 2019 Zodiac Signs : फरवरी में इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Horoscope : साप्ताहिक भविष्यफल :27 जनवरी से 2 फरवरी तक
रहें हर खबर से अपडेट, ‘टैलेंटेड इंडिया’ के साथ| आपको यहां मिलेंगी सभी विषयों की खबरें, सबसे पहले| अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए आज ही डाउनलोड करें Download Hindi News App और रहें अपडेट| ‘टैलेंटेड इंडिया’ की ख़बरों को फेसबुक पर पाने के लिए पेज लाइक करें – Talented India News
