अपने घर को हर कोई खूबसूरत बनाना चाहता है। घर को खूबसूरत बनाने में जहां घर के सामान की साज-सजावट महत्वपूर्ण होती है, वहीं घर में पेंट किया गया कलर भी इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाता है। अपने घर में हर कोई अपने हिसाब से कलर करवाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशि के अनुसार कलर करवाने से जहां आपके घर की खूबसूरती में निखार आता है, वहीँ ये आपके लिए शुभ भी होता है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको राशि के हिसाब से कौन सा कलर करवाना चाहिए।
मेष राशि वाले चंचल स्वभाव के होते हैं और चंचल स्वाभाव वालों को लाल, महरून, पीला, गुलाबी और ऑरेंज कलर अपने घर में करवाना चाहिए।
वृषभ राशि वालों को शांति के कलर मतलब नीला, हरा, बादामी और सफ़ेद कलर करवाना चाहिए।
मिथुन राशि कठोर स्वाभाव का प्रतीक मानी जाती है इसलिए, इस राशि के लोगों को डार्क ग्रीन, ब्लू, नारंगी और लाल कलर का चुनाव करना चाहिए। यह रंग स्वभाव में निर्मलता लाते हैं।
कर्क राशि के जातकों को सफ़ेद, सिल्वर, क्रीम और पर्पल कलर का चुनाव करना शुभ होता है।
सिंह राशि वाले अपनी राशि के नाम के अनुसार ही स्वभाव रखते हैं इसलिए उन्हें सफ़ेद, सिल्वर और सुनहरा पीला रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
कन्या राशि वाले जातकों के लिए पिंक, लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और सी ग्रीन रंग उपर्युक्त होता है।
क्रीम, सफ़ेद, हल्का पीला, गुलाबी और हल्का नीला रंग तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और परफेक्ट होता है।
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए लाल, हल्का पीला और नारंगी रंग शुभ होता है, क्योंकी इस राशि वाले जातक प्रकृति प्रेमी और शांत स्वाभाव के होते हैं।
धनु राशि वालों के लिए पीला, लाल और नारंगी रंग उपर्युक्त रहता है।
मकर राशि वाले अपने घर की सजावट के लिए गहरा नीला, हरा, काला और ब्राउन रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
संवेदनशील स्वाभाव के धनी कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लैक और ब्राउन कलर एक दम परफेक्ट होता है।
मीन राशि वाले लोगों को पीला, भूरा और सुनहरे रंगो का चुनाव करना चाहिए।
राशि के अनुसार जानें आपका लकी नंबर
इस साल विवाह के केवल तीन मुहूर्त शेष
राशि के अनुसार, खरीदें इस रंग की कार

2 Comments
Pingback: Astrology News In Hindi : इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा उपहार
Pingback: Aaj Ka Rashifal In Hindi : Today Horoscope In Hindi : 22 Dec 2018 Rashifal