कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार प्यार (Love Astrology 2018) हो जाता है| आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जातकों को बार-बार प्यार हो जाता है| क्या इस सूची में आपका नाम भी है शामिल?
वृष राशि
इस राशि के जातकों को वैसे तो प्यार के मामले में बेहद गंभीर माना जाता है, लेकिन ये लोग बहुत जल्दी ही किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं| वृष राशि के जातक कभी भी प्यार में ज्यादा गहराई तक नहीं जाते हैं, जब भी परिस्थितियां विपरीत हो जाती हैं, तब ये तुरंत पीछे हट जाते हैं|
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को परफेक्ट लवर कहा जाता है| ये लोग काल्पनिक अपेक्षाएं रखते हैं और यदि उनका साथी उनकी भावनाओं की कद्र नहीं करता है तो इनका दिल टूट जाता है और ये लोग रिश्ता तोड़ देते हैं| इसके बाद दोबारा किसी साथी की तलाश करने लगते हैं|
सिंह राशि
इनका मन चंचल होता है, इनके लिए अपने परिवार और दोस्तों का प्यार भी महत्वपूर्ण होता है| प्यार को लेकर इस राशि के लोगों में कोई हिचकिचाहट नहीं होती|
कुंभ
इन लोगों को अपनी आज़ादी बहुत प्यारी होती है| ये लोग भी आसानी किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं| इस राशि के लोगों पर प्यार में खूब आरोप लगते हैं| ये लोग जीवन में कम से कम दो बार तो प्यार ज़रूर करते ही हैं|
आज का राशिफल
नए साल में ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
वास्तु दोषों को दूर भगाए क्रिसमस ट्री

2 Comments
Pingback: Vivah Muhurat 2019 : Hindu Marriage Vivah Shubh Muhurat Date And Time
Pingback: Darul Uloom Today Statement : Women Cann't Go In Barat With Man