जिस तरह जीवन में ज्योतिष का बहुत महत्त्व है उसी तरह हस्तरेखा शास्त्र भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र की तरह ही हस्तरेखा शास्त्र से मनुष्य के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। हाथ की लकीरों को देखकर व्यक्ति के भविष्य का और उनके जीवन में घटित होने वाली घटनाओं को पता लगाया जा सकता है। देखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में शादी का बहुत ही महत्व है। लेकिन कई लोगों के विवाह में कई तरह की समस्याएं आती हैं। हाथ की रेखाओं से यह जाना जा सकता है कि, किस व्यक्ति को विवाह में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
ये अचूक उपाय बना देगा मालामाल
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में बनने वाली रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत से राज बताती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ के अंगूठे के नीचे जीवन रेखा स्थित होती है। इस क्षेत्र को शुक्र पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा के अनुसार यदि इस स्थान से कोई रेखा निकलती है जो शनि पर्वत पर जाकर मिलती है, तो ऐसे व्यक्ति को विवाह के बाद सफलता मिलती है। ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय विवाह के बाद माना जाता है। जिन व्यक्ति के हाथ में इस प्रकार की रेखा बनती है वे अपने जीवन में कला के बेहद अधिक प्रसद्धि प्राप्त करते हैं। हालांकि उन्हें कई बार कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
संगीत, बीमारी और ज्योतिष का कनेक्शन
ऐसे व्यक्ति के जीवन में आने वाली समस्या के पीछे का कारण यह है कि ऐसे व्यक्ति की भाग्य रेखा, उसकी जीवन रेखा को काटते हुए आगे बढ़ती है। इसी वजह से व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह के संकट झेलने पड़ते हैं। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा ऊपर की तरफ मुड़ी हुई होती है, और यह रेखा हाथ की छोटी अंगुली तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में कई तरह की परेशानियां आती हैं। ऐसे व्यक्ति न सिर्फ अपने विवाह के दौरान परेशान होते हैं बल्कि उनके जीवन में कई तरह की अड़चने हमेशा आती रहती हैं।
वास्तुशास्त्र में बड़ा महत्व है इन जीवों का
