आज 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने वाला है| कहा जा रहा है कि यह पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है| सभी की इस पर निगाहें टिकी हैं| यह ग्रहण भारत में सभी जगह देखा जाएगा| ग्रहण के असर के कारण धीरे-धीरे चांद का रंग लाल होता जाएगा|
दोपहर बाद मंदिर बंद
चंद्रग्रहण के कारण देशभर के लगभग सभी मंदिर दोपहर बाद बंद कर दिए जाएंगे| हरिद्वार, वाराणसी और इलाहाबाद में हर शाम होने वाली गंगा आरती भी दोपहर को होगी| मंदिरों में दोपहर दो बजे बाद दर्शन भी बंद हो जाएंगे|
चंद्रग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘ब्लड मून’ का नाम दिया है, जो 27 जुलाई रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होगा और 28 जुलाई को सुबह 3:49 बजे समाप्त होगा| भारतीय समय अनुसार, देर रात 1 बजकर 51 मिनट पर चंद्रग्रहण अपने सर्वोच्च स्तर पर होगा, यह ही पूर्ण चंद्रग्रहण होगा| धीरे-धीरे ग्रहण का असर कम होगा| शनिवार सुबह 4 बजे के पास इसका असर खत्म होगा| शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से ही सूतक शुरू हो जाएगा|
जानिए राशियों पर चंद्रग्रहण का असर
यह चंद्रग्रहण राशियों पर जहां विपरीत प्रभाव डालेगा वहीं इसका कई राशियों पर अनुकूल प्रभाव भी पड़ेगा|
मेष
मेष राशि के जातकों को ग्रहण के कारण परेशानी हो सकती है| आपकी राशि से 10 घर में हो रहा ग्रहण कार्यक्षेत्र में परेशानी बढ़ा सकता है| सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, जोखिम से बचें| गृह एवं वाहन सुख में कमी हो सकती है| घबराहट, सीने की तकलीफ बढ़ सकती है|
वृष
इस राशि से 9वें स्थान में लग रहा ग्रहण भाग्य को प्रभावित करेगा| जातकों को कई काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है| चिंताएं बढ़ेंगी, धार्मिक कार्यों पर खर्च, गृह एवं वाहन सुख में वॄद्धि हो सकती है| गुरु की सेवा से लाभ मिलेगा|
मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ हो सकता है| राशि से 8वें घर में लग रहा यह ग्रहण आपको सुख प्रदान कर सकता है| जहां गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगी वहीं मन अशांत रहेगा, सिर में कष्ट हो सकता है| शत्रु पर विजय प्राप्त होगी|
कर्क
कर्क राशि के जातकों पर ग्रहण के दौरान चन्द्रमा की सप्तम दृष्टि रहेगी| राशि से सातवें घर में हो रहा यह ग्रहण साझेदारी के कार्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है| सेहत संबंधी समस्या, अकारण तनाव बढ़ सकता है वहीं धन, सम्मान एवं नौकरी में वृद्धि, विद्या वृद्धि के योग बने हैं|
सिंह
सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए यह ग्रहण अनुकूल नहीं है| सेहत का ध्यान रखना होगा, मानसिक परेशानी बढ़ सकती है| खर्च वृद्धि, आंख एवं पैर की समस्या बढ़ सकती है| करियर में वृद्धि होगी|
कन्या
इस राशि के जातकों को ग्रहण के कारण शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी हो सकती है| खर्च बढ़ेंगे, व्यय पर नियंत्रण रखें, दाम्पत्य सुख वृद्धि, पराक्रम वृद्धि, आय के साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं|
तुला
इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण जितना शुभ फल देगा, उतना ही अशुभ फल भी देने वाला है| आपके प्रयास सफल होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी| शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है| वहीं सीने की तकलीफ और क्रोध में वृद्धि भी हो सकती है|
वृश्चिक
इस राशि से तीसरे घर में लग रहा यह चंद्रग्रहण शुभ हो सकता है| रुका हुआ धन मिलेगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी| मनोबल एवं स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, विद्या में अवरोध आ सकता है|
धनु
इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण हानिकारक हो सकता है| आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है| यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी रखें| पैर में चोट या दर्द हो सकता है|
मकर
इस राशि के जातकों पर भी ग्रहण प्रतिकूल प्रभाव डालेगा| इस राशि के जातकों को जोखिम से बचना चाहिए नहीं तो मानसिक परेशानी बढ़ेगी| स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है| वरिष्ठ अधिकारियों एवं लोगों से मतभेद और आलस्य में वृद्धि हो सकती है|
कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ संकेत नहीं दे रहा है| जातकों को आर्थिक क्षेत्र में जोखिम से बचना होगा, मानसिक कष्ट से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है| इनके जहां व्यक्तित्व में वृद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी वहीं आंख की दिक्कत और आन्तरिक डर भी हो सकता है|
मीन
इस राशि से 11वें घर में लग रहा यह ग्रहण शुभ फलदायी है| इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, भाग्य का साथ मिलेगा, पराक्रम एवं सम्मान में वृद्धि और आय में अवरोध हो सकता है|
Lunar Eclipse 2018: सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण के असर से बचें, ये बातें रखें ध्यान
विशेष वैज्ञानिक महत्व का खग्रास चंद्रग्रहण
