खुद का घर खरीदना मतलब एक सपनें का पूरा होना | हर व्यक्ति अपने घर का सपना देखता है और उसे पूरा करने का प्रयास भी करता है ताकि उसका परिवार सुख-शांति से उस आशियानें में रह सके| घर खरीदने से पहले बजट, लोकेशन और अन्य सुविधा देखी जाती है लेकिन वास्तु (Vastu For House) के लिहाज से ज्यादातर लोग या तो ध्यान नहीं देते है या इसे अवॉइड करते है |
लेकिन घर खरीदने में यह भी सबसे अहम बात है जिसे ध्यान दिया जाना चाहिए, वरना जिस घर (Vastu For House) में आप सुख की तलाश में गए है वह आपक लिए दुःखों का कारण भी बन सकता है| वास्तु शास्त्र में घर खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जिक्र किया गया है| घर के वास्तु से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रख कर आने वाली कई दिक्क्तों से बचा जा सकता है| जैसे –
बुधवार को करें ये खास उपाय तो हर काम होगा सफल
जहां रोड खत्म हो रही है या फिर टी पॉइंट हो घर ऐसे स्थान पर न लें | वास्तु के लिहाज से यह शुभ नहीं है|
घर के सामने बड़ा सा पेड़ हो इसे वास्तु में ठीक नहीं माना गया है | ऐसा होने से घर के लोगों की तरक्की में बाधा आती है| घर कभी भी ऐसे स्थान पर न लें जहां पर बड़ा सा पेड़ हो|
बिजलीघर के पास घर कभी भी नहीं लेना चाहिए | इससे घर के आस-पास नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है|
जहां पर कब्रगाह, जेल या फिर कोई भी हॉस्पिटल हो ऐसे स्थान पर घर लेने से घर लेने से निराशा और तनाव का माहौल सदा बना रहता है | घर किसी भी ऐसे स्थान पर न हो कोशिश करें |
भूल कर भी न करें यह गलतियां वरना….
जहां नदी दक्षिण दिशा की ओर बह रही हो भूलकर भी आप उस स्थान पर घर न लें| ऐसे घर के मालिक की अकाल मृत्यु का भय सदा होता है|
घर की उत्तर दिशा में कोई बड़ा सा पहाड़, टीला या फिर कोई इमारत हो तो ऐसे स्थान पर घर लेने से परहेज करें| घर में देवताओं के आगमन में यह चीजे बाधा बनती है|
घर के बीचोंबीच में टॉइलट या फिर किचन को वास्तुदोष माना जाता है| ऐसे घर को परिवार के सुख और शांति के लिए अच्छा नहीं माना जाता|
घर के आकार पर भी गौर करें | घर अंग्रेजी के अक्षर ‘L’ के आकार का हो तो ऐसा घर नहीं खरीदना ही वास्तु संगत है|
पक्षी को दाना-पानी देने से होने वाले फ़ायदे
