आज हर इंसान अमीर बनना चाहता है, कामयाब होना चाहता है| सभी की चाहत होती है कि उनके पास रुपया, बंगला, गाड़ी सबकुछ हो, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी सबकुछ हासिल करना थोड़ा नामुमकिन सा हो जाता है| ऐसा हमेशा नहीं होता है कि हर व्यक्ति की किस्मत उसका साथ दे| अमीर न बन पाने के बाद कुछ लोग अपनी फूटी किस्मत को दोष देते हैं तो कुछ लोग मेहनत की बदौलत अपने जीवन को आगे बढ़ाने में यकीन रखते हैं| आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिनके कारण इंसान बनता है कंगाल |
ऐसे इंसान बनता है कंगाल
शास्त्रों में कुछ ऐसी आदतों का वर्णन किया गया है, जिनके कारण अच्छे-खासे व्यक्ति को भी दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में वह इंसान कंगाल बन जाता है |
घर में गंदगी
यदि किसी व्यक्ति के घर में हमेशा गंदगी रहती है तो वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है| गरीबी उस व्यक्ति के घर का पीछा कभी भी नहीं छोड़ती है| यदि आपको भी कंगाली का सामना नहीं करना है तो अपने घर को साफ़ रखना शुरू कर दें|
थूकने की आदत
कई लोगों की यहां-वहां थूकने की आदत होती है| यदि आपकी भी ऐसी आदत है तो आज ही इसे छोड़ दें| जहां-तहां थूकने से गंदगी तो फैलती ही है, इसके साथ ही साथ बीमारी भी बढ़ती है और किस्मत भी रूठ जाती है|
थाली में खाना छोड़ना
अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोगों की थाली में जूठन छोड़ने की आदत होती है| ऐसे लोगों के लिए शास्त्रों में कहा गया है कि इनकी किस्मत इनका साथ नहीं देती है| अन्न की बर्बादी के साथ-साथ उस व्यक्ति की किस्मत भी बर्बाद हो जाती है|
इन राशियों के लिए खुशियों से भरा होगा नया साल
इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा उपहार

3 Comments
Pingback: Today Asrtology News In Hindi : सिद्धि योग बनने से खत्म होगी परेशानी
Pingback: Vashikaran Specialist Shilpa Devi +919828550903
Pingback: Aaj Ka Rashifal In Hindi : Today Horoscope In Hindi : 22 Dec 2018 Rashifal