आज धनतेरस का त्यौहार है| सुबह से ही बाजार में चहल-पहल है| आज सभी कुछ न कुछ खरीदने की योजना बना चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामान खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? दरअसल, मान लक्ष्मी का प्रथम वास धातु में माना गया है, ऐसे में धनतेरस के दिन किसी धातु यानी बर्तन या सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है| आज चिकित्सा के जनक धन्वंतरि भगवान का भी दिन माना जाता है| समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि एक हाथ में अमृत कलश और दूसरे में आयुर्वेद का ग्रंथ लेकर प्रकट हुए थे|
यम नाम का दीप
आज रात में यम के नाम का दीप जलाना भी शुभ माना जाता है| यह दीप घर-परिवार के दुःख दूर कर सुख-समृद्धि लेकर आता है| आज ग्रहों की खास स्थिति बाजार पर मेहरबान रहेगी| वृश्चिक राशि में गुरु और बुध की युति से कारोबार चमकेगा| आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक और स्वर्ण बाजार में ज्यादा चमक आएगी|
सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त
सोना, चांदी, आभूषण के लिए सुबह 11.36 से दोपहर 2.33 बजे तक शुभ मुहूर्त है| इलेक्ट्रानिक उपकरण के लिए दोपहर 2.35 से रात 8.35 बजे तक खरीद सकते हैं| बर्तन और घर का सामान शाम 5.35 से 7.30 तक और भूमि, वाहन के लिए सुबह 11.00 से दोपहर 2.30 बजे तक का समय शुभ है|
इस मंत्र से करें पूजा
यदि आप भी चाहते हैं कि मां आपके द्वार पधारे तो सबसे पहले भगवान धन्वंतरि की पूजा अच्छे से करें| पूजा के लिए आप नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें –
‘देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु कामः
पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः
ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि’
धनतेरस 2018: खरीदारी का शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटा 57 मिनट का
धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये पांच चीजें
